IAS वर्मा को लेकर गुस्से में ब्राह्मण समाज के लोग, CM आवास घेरने के लिए बढ़े आगे; पुलिस ने खदेड़ा
/file/upload/2025/12/9005786681554395159.webpवाटर कैनन चलाने पर मची भगदड़ 60 लोग गिरफ्तार (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्राह्मण बेटियों को लेकर असभ्य टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के आइएएस अधिकारी और अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रदेशाध्यक्ष संतोष वर्मा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के आह्वान पर रविवार को मुख्यमंत्री आवास घेरने सैकड़ों लोग पहुंचे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पुलिस ने बल प्रयोग कर इन्हें खदेड़ दिया। पुलिस के वाटर कैनन का प्रयोग करते ही भगदड़ मच गई। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। इस दौरान पुलिस ने 60 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें पुलिस वाहनों में बैठाकर रातीबड़ क्षेत्र ले जाया गया, जहां प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत नोटिस देकर रिहा कर दिया गया।
इधर विप्र समाज के नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है। सरकार की अगली कार्रवाई पर उनकी रणनीति तय होगी। यदि संतोषजनक निर्णय नहीं आया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने वर्मा को सेवा से तत्काल बर्खास्त करने और उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग की।
रोशनपुरा चौराहे पर जुटे ब्राह्मण समाज के लोग
सुबह करीब 10 बजे से ही भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर ब्राह्मण समाज के लोग जुटने लगे थे। 11: 30 बजे प्रदर्शनकारी पैदल मार्च करते हुए मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़े। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तिरंगा, भगवा ध्वज और काले निशान थे। कई बैनरों पर बेटी के सम्मान और सामाजिक एकता से जुड़े संदेश लिखे थे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुख्यमंत्री निवास की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर चार लेन की बैरिकेडिंग कर रखी थी। किलोल पार्क, पालिटेक्निक चौराहा, राजभवन तिराहा और रोशनपुरा चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़े और बाणगंगा चौराहे तक पहुंच गए। यहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
कुत्तों के काटने की घटनाओं को लेकर सरकार सख्त, अब निकायों को हर महीने देनी होगी रिपोर्ट; SC के निर्देश का असर
Pages:
[1]