Ayodhya Ram Mandir: मार्च से खुलेगा रामकथा संग्रहालय, हनुमान जी की विशेष दीर्घा भी आकर्षण
/file/upload/2025/12/3430347223492890979.webpअयोध्या:रामकथा संग्रहालय
जागरण संवाददाता, अयोध्या: राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मार्च 2026 से रामकथा संग्रहालय श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। इसमें 20 दीर्घाएं होंगी।
इन दीर्घाओं में क्या-क्या प्रदर्शित किया जाएगा, कैसे विजुअल होंगे, इस पर आइआइटी मद्रास कार्य करेगी। इसके लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व आइआइटी के बीच एमओयू करने का निर्णय लिया गया है। ये कार्य एक वर्ष में पूर्ण होंगे। बताया कि यहां हनुमान जी की विशेष दीर्घा है, इसको निर्मित करने का कार्य एक वर्ष पहले शुरू हुआ था, जो पूर्ण होने को है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उन्होंने बताया कि राम मंदिर के द्वितीय तल पर विभिन्न भाषाओं में लिखित पुरानी रामायणों की प्रतियां संरक्षित की जाएंगी। इसके लिए ट्रस्ट ने कई प्रदेश की सरकारों के टूरिज्म विभाग से संपर्क किया गया है और पत्र लिखा गया है।
बताया कि काशी संस्कृत विश्वविद्यालय में महर्षि वाल्मीकि की लिखी गई सबसे पुरानी रामायण है, उसे मंदिर में लाकर प्रतिष्ठित किया जाएगा। इसी तरह अन्य भाषाओं की रामायणें खोज कर उनकी प्रति लायी जाएगी।
Pages:
[1]