दावोस में WEF की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे इन 4 राज्यों के मुख्यमंत्री, कई उद्योगपति भी होंगे शामिल
/file/upload/2025/12/2076510521288709095.webpदावोस में अगले महीने होगी वार्षिक बैठक। (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगले महीने दावोस में होने वाली विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री और 100 से अधिक प्रमुख कंपनियों के सीईओ हिस्सा लेंगे।
19 से 23 जनवरी, 2026 के बीच आयोजित होने वाली इस पांच दिवसीय वार्षिक बैठक में कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। इसमें 60 राष्ट्राध्यक्ष समेत 130 देशों से तीन हजार वैश्विक नेता शिरकत करेंगे।
कौन-कौन से राज्य के सीएम होंगे शामिल?
इस बैठक में जिन चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे, उनमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
क्या है बैठक का विषय?
इस बैठक का विषय \“संवाद की भावना\“ रखा गया है। दावोस बैठक में शामिल होने वाले प्रमुख उद्योगपतियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी, टाटा समूह के एन. चंद्रशेखरन, भारती समूह के सुनील भारती मित्तल शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: \“रेगिस्तान के दावोस\“ में सज रहा निवेश का बाजार, सऊदी अरब में जुट रहे दुनियाभर के अरबपति
Pages:
[1]