रिश्तेदार बनकर सादे कपड़ों में शादी में पहुंची पुलिस...पहले खाना खाया फिर दो युवकों को किया गिरफ्तार, मची अफरा-तफरी
/file/upload/2025/12/1583420729768478267.webpप्रतीकात्मक तस्वीर
संवाद सूत्र, जागरण, मथुरा। शादी में रिश्तेदार बनकर आई मध्यप्रदेश की पुलिस धोखाधड़ी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा अचानक सादा कपड़े में हथियारों के साथ युवक को उठाने की घटना पर ग्रामीणों ने बदमाश का हल्ला मचा दिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से मध्य प्रदेश की पुलिस लिखापढ़ी कर दोनों युवकों को अपने साथ ले गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मध्यप्रदेश-गुजरात की सीमा पर ट्रकों की फर्जी आरटीओ रसीद काटने पर थाना बरसाना के महराना निवासी राहुल व देवेंद्र के खिलाफ मध्यप्रदेश के झबुआ थाना कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है।
शनिवार को सादा कपड़े में मध्यप्रदेश की पुलिस के कुछ जवान महाराना गांव आ गए। इस दौरान राहुल के चाचा के लड़के की शादी थी। पुलिसकर्मियों ने रिश्तेदार बनकर शादी में पहले भोजन किया।
इसके बाद दोनों युवकों की पहचान कर उन्हें उठाने लगे। इस पर स्वजन ने बदमाश होने का हल्ला मचा दिया। इसके बाद नंदगांव चौकी इंचार्ज राहुल सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे।
मध्यप्रदेश पुलिस ने खुद का परिचय देते हुए दोनों आरोपितों के वारंट होने की बात कही। इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से मध्यप्रदेश की पुलिस दोनों युवकों को लिखापढ़ी में अपने साथ ले गई। नंदगांव चौकी इंचार्ज राहुल सिंह ने बताया दोनों एक मामले में वांछित हैं।
यह भी पढ़ें- RRB परीक्षा के लिए मुरादाबाद से देहरादून के बीच चलेगी एग्जाम स्पेशल ट्रेन, ये होंगे स्टॉपेज
Pages:
[1]