deltin33 Publish time The day before yesterday 21:37

दरभंगा सदर के विधायक संजय सरावगी बिहार भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए

/file/upload/2025/12/2618991317185704115.webp



संवाद सहयोगी, बेनीपुर दरभंगा । दरभंगा सदर से लगातार पांच बार विधायक रहे, वैश्य समाज की मजबूत आवाज संजय सरावगी को बिहार भाजपा की कमान सौंपी गई है। जमीनी राजनीति से लेकर संगठन की बारीक समझ रखने वाले सरावगी का बिहार का अध्यक्ष बनना, प्रदेश की राजनीति में नए संतुलन और नए संदेश के रूप में देखा जा रहा है।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

संजय सरावगी दरभंगा शहर के गांधी चौक, बड़ा बाजार निवासी है। वे मारवाड़ी वर्ग से आते हैं, जो वैश्य में शामिल है। उन्होंने एमकाम और एमबीए की डिग्री हासिल की है। 28 अगस्त 1969 को जन्म लेने वाले परमेश्वर सरावगी के पुत्र संजय सरावगी छात्र जीवन से अखिल भारतीय विधार्थी परिषद से जुड़े रहे। भाजपा की सदस्यता उन्होंने 1995 में ली। इसके बाद उन्हें युवा मोर्चा में जवाबदेही मिली।
फिर दरभंगा नगर मंडल अध्यक्ष, जिला महामंत्री, प्रदेश गोवंश प्रकोष्ठ के संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, कई जिलों में संगठन प्रभारी और सदस्यता प्रभारी रहने का मौका मिला।
उन्होंने पहली दरभंगा नगर निगम के वार्ड छह से चुनाव लड़ा और निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्हें 2005 के मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में दरभंगा नगर से भाजपा का टिकट मिला। इसमें उन्हें जीत मिली। इसके बाद फिर नवंबर 2005 में उन्हें सफलता मिली। तब से लेकर अब तक दरभंगा नगर से भाजपा से विधायक हैं। 2005 के दोनों चुनाव के साथ नवंबर 2010, 2015, 2020 एवं 2025 में उन्हें लगातार सफलता मिली।
लगातार छह बार से विधायक रहे संजय सरावगी 2018 में प्राक्कलन समिति के सभापति बने। इसके साथ ही दो-दो कालेज में शासी निकाय अध्यक्ष और दो-दो विश्वविद्यालय में अभिषद सदस्य हैं। उन्हें पहली बार 26 फरवरी 2025 को भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग का मंत्री बनाया गया। अब प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है।
Pages: [1]
View full version: दरभंगा सदर के विधायक संजय सरावगी बिहार भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.