Gold Price History: कभी लगे 7 साल तो कभी 10 दिन में बढ़े ₹10 हजार, कैसा है सोने का 20 साल का सफर? चौंका देंगे आकड़े
/file/upload/2025/12/8364823290874531079.webpGold Price History: कभी लगे 7 साल तो कभी 10 दिन में बढ़े ₹10 हजार, कैसा है सोने का 20 साल का सफर? चौंका देंगे आकड़े
Gold Price All Time High: सोने ने एक बार फिर निवेशकों को चौंका दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला 24 कैरेट गोल्ड 1.19% की तेजी के साथ 1,35,496 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जो अब तक का ऑल टाइम हाई है। पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले सोने में 1,588 रुपए की जोरदार बढ़त दर्ज की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
खबर लिखे जाने तक सोना 1,35,210 रुपए पर ट्रेड कर रहा था, जबकि दिन का लो लेवल 1,34,204 रुपए रहा। शुक्रवार यानी 12 दिसंबर को MCX पर गोल्ड करीब 1,33,622 रुपए के आसपास बंद हुआ था, यानी एक ही सत्र में कीमतों ने लंबी छलांग लगा दी।
IBJA पर महीने में कितना महंगा हुआ सोना?
वहीं इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,680 रुपए का उछाल आया और रेट 1,33,249 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। शुक्रवार, 12 दिसंबर को यही सोना 1,30,569 रुपए प्रति 10 ग्राम था। अगर एक महीने का आंकड़ा देखें तो तेजी और भी चौंकाने वाली है। 17 नवंबर को सोना 1,22,924 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1,33,249 रुपए हो गया है। यानी सिर्फ एक महीने में ही सोना 10,325 रुपए महंगा हो गया।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price: सोने में ₹4000 की तूफानी तेजी, चांदी फिर ₹2 लाख के करीब; निवेश का है मौका? एक्सपर्ट से समझें
20 साल में ₹10 हजार बढ़ने में कब-कब लगे कितने दिन?
बीते 20 सालों के डेटा पर नजर डालें तो कई बार सोने को 10 हजार बढ़ने में सालों लग गए, लेकिन इस बार यह उछाल बेहद कम समय में आया है। यही वजह है कि सोने की चाल निवेशकों के लिए सबसे बड़ा सवाल बन गई है।
रुपए/10 ग्राम
तारीख
कितने दिन लगे
10,000
5 मई 2006
----
20,000
14 अक्टूबर 2010
1623 दिन
30,000
1 जून 2012
596 दिन
40,000
3 जनवरी 2020
2772 दिन
50,000
22 जुलाई 2020
201 दिन
60,000
20 मार्च 2023
971 दिन
70,000
5 अप्रैल 2024
382 दिन
80,000
24 जनवरी 2025
294 दिन
90,000
31 मार्च 2025
66 दिन
1,00,000
13 जून 2025
74 दिन
1,10,000
15 सितंबर 2025
94 दिन
1,20,000
6 अक्टूबर 2025
21 दिन
1,30,000
16 अक्टूबर 2025
10 दिन
1,35,000
12 दिसंबर 2025
57 दिन
सोर्स- MCX
आखिर तेजी से क्यों भाग रहे सोने के दाम?
एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एंड करेंसी) जतिन त्रिवेदी बताते हैं कि, “अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड के दाम 4,350 डॉलर के करीब पहुंचने से सोने की कीमतें और तेज हो गईं। इसका सीधा असर घरेलू बाजार पर भी दिखा। एमसीएक्स पर सोना करीब 1,700 रुपए की जोरदार बढ़त के साथ नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया और भाव लगभग 1,35,496 रुपए प्रति 10 ग्राम तक चले गए।
सोने में यह तेजी सुरक्षित निवेश यानी सेफ हेवन की बढ़ी मांग और अमेरिका से आने वाले अहम आर्थिक आंकड़ों को लेकर उम्मीदों की वजह से देखने को मिली। इस हफ्ते अमेरिका के नॉन-फार्म पेरोल और कोर पीसीई प्राइस इंडेक्स के आंकड़े आने हैं, जिस पर बाजार की खास नजर बनी हुई है। इन आंकड़ों के चलते आगे भी बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
फिलहाल सोने की कीमतें ऊपरी दायरे में कारोबार करती दिख रही हैं और आने वाले समय में एमसीएक्स पर सोना 1,33,000 से 1,36,500 रुपए के दायरे में रह सकता है।“
Pages:
[1]