cy520520 Publish time Yesterday 02:08

10 दिन के बाद पर्यटकों के लिए खुला लाल किला, पर्यटकों के लिए खुलेंगे चारों संग्रहालय; अपडेट किया है सिस्टम

/file/upload/2025/12/6273533832770732909.webp



राज्य ब्यूराे, नई दिल्ली। मंगलवार से लाल किल में पर्यटकों के लिए चारों संग्रहालय खुल जाएंगे। मरम्मत कार्य के चलते पिछले कुछ समय से चारों संग्रहालय बंद थे। अब संग्रहालयों में रैंप बनाए गए हैं, खराब प्रोजक्टर बदले गए हैं, तकनीकी सिस्टम को अपग्रेड किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कुछ नए स्थानों पर बेंचें लगाई गई हैं। अब काम पूरा हो गया है। पिछले कुछ दिनों से यूनेस्को की चलती रही बैठक के कारण लालकिला पर्यटकों के लिए बंद था, मंगलवार से लाल किला पर्यटकों के लिए खुलेगा।

2019 में लालकिला में चार संग्रहालय खोले गए थे। इनमें 1857 के विद्रोह, सुभाष चंद्र बोस और भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) की स्मृति में बनाए गए संग्रहालय के साथ साथ एक संग्रहालय जलियांवाला बाग हरसंहार पर भी बनाया गया है। जबकि चौथा भारतीय युद्ध स्मारक संग्रहालय है।

इन संग्रहालयों को उन बैरकों में खोला गया है जिन्हें यहां अंग्रेजों के समय बनाया गया था। इन संग्रहालयों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2019 में उद्घाटन किया था। इन्हे डाॅ. महेश शर्मा के केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री रहने के दौरान बनाया गया था।
ये हैं चार संग्रहालय

पहले संग्रहालय में 1857 के विद्रोह से संबंधित मूल अभिलेखीय सामग्री और प्रतिकृतियां उपलब्ध कराई गई हैं। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ भारतीय विद्रोह को दर्शाने वाली लगभग एक सदी पुरानी सत्तर मूल पेंटिंग भी यहां प्रदर्शित हैं। यहां कुछ कुछ पेंटिंग आदि कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल संग्रहालय जैसे अन्य संग्रहालयों से ली गई हैं।

दूसरा संग्रहालय सुभाष चंद्र बोस और भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) की स्मृति में बनाया गया है। इस संग्रहालय में लाल किले में हुए आइएनए मुकदमों से संबंधित प्रदर्शनी है। नेताजी के बारे में तमाम जानकारी यहां प्रदर्शित है। उनकी कुर्सी भी यहां माैजूद है जिस पर वह बैठते थे। उनकी तलवार, पिस्टल और आजाद हिन्द फौज वाली उनकी वर्दी के साथ साथ अन्य क्रांतिकारियों की वर्दी भी मौजूद हैं।

तीसरे संग्रहालय में जलियांवाला बाग हत्याकांड को प्रदर्शित किया गया है। यहां उन महिला का बयान मौजूद है जिनकी आंखों के सामने निहत्थे लोगों पर अंग्रेजों ने गोलियां चलाई थीं। उनके परिवार के लोग भी उस नरसंहार में मारे गए थे। नरसंहार में मारे गए ज्ञात लोगों के नाम भी यहां प्रदर्शित हैं। उन्हें यहां श्रद्धांजलि दी गई है।

चौथे संग्रहालय में लालकिले के नौबत खाना और मुमताज महल पैलेस में स्थित पूर्व के संग्रहालय काे स्थानांतरित किया गया है। इसमें पुरातत्व संग्रहालय से प्राप्त कलाकृतियां भी शामिल की गई हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली \“रेड जोन\“ में, देश के सर्वाधिक पांच प्रदूषित शहर NCR के; 11 जगहों पर AQI 450 के पार
Pages: [1]
View full version: 10 दिन के बाद पर्यटकों के लिए खुला लाल किला, पर्यटकों के लिए खुलेंगे चारों संग्रहालय; अपडेट किया है सिस्टम

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.