Chikheang Publish time Yesterday 02:37

नितिन नवीन ने संभाला भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार, कार्यालय में भव्य स्वागत; शाह ने जताया भरोसा

/file/upload/2025/12/2607588285411511192.webp

अमित शाह और जेपी नड्डा ने अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया (फोटो सोर्स- एएनआई)



जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। नितिन नवीन ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के जोरदार स्वागत के बीच पार्टी मुख्यालय पहुंचे नवीन के कार्यभार संभालने के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह मौजूद थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली हवाई अड्डे पर नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत किया। नितिन नवीन के कार्यभार ग्रहण करने के बाद अमित शाह ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी।
शाह ने नवीन पर जताया भरोसा

शाह ने नवीन के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि \“\“आपके नेतृत्व में संगठन का और भी विस्तार होगा और मोदी सरकार की नीतियों व पार्टी की विचारधारा को आप जन-जन तक पहुंचाएंगे।\“\“ शाह ने उनके कार्यकाल की सफलता के लिए ईश्वर से कामना भी की।

अमित शाह और नड्डा ने खुद नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया। खरमास के बाद संगठन के चुनाव में उनका औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद के लिए चयन होगा। उसके बाद उनकी नई टीम बनेगी जिसमें युवा और अनुभव का सामंजस्य दिखेगा।

नितिन नवीन के भाजपा मुख्यालय के दरवाजे पर ही स्वागत के लिए पीयूष गोयल, धर्मेद्र प्रधान, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, तरुण चुग जैसे बड़े नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उन्होंने फूल-मालाओं के साथ नितिन नवीन का स्वागत किया।
भाजपा का संदेश

इस दौरान खासकर भाजपा युवा नेताओं में काफी उत्साह था। कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के पहले नितिन नवीन ने पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्यय की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। नितिन नवीन के अध्यक्ष बनाए जाने को भाजपा में पीढ़ीगत बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

इसके तहत पार्टी की जिम्मेदारियों को संजीदगी से निभाने वाले युवा कार्यकर्ताओं को अहम पदों पर बिठाया जा सकता है। इसके साथ भाजपा ने यह भी साफ कर दिया कि भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे पद तक पहुंच सकता है। जो अन्य विपक्षी दलों में संभव नहीं है। एक तरह से इसके माध्यम से भाजपा ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ देश को युवाओं को भी संदेश दे दिया है।

क्या है \“विकसित भारत शिक्षा बिल\“? संसद में हुआ पेश; बदल जाएगा पूरा एजुकेशन सिस्टम!
Pages: [1]
View full version: नितिन नवीन ने संभाला भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार, कार्यालय में भव्य स्वागत; शाह ने जताया भरोसा

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.