Chikheang Publish time Yesterday 11:37

चक्रवात दितवाह के बाद भारत बना श्रीलंका का सहारा, 7,176 मरीजों को मिली राहत

/file/upload/2025/12/7709150592388353515.webp

भारत ने की श्रीलंका की मदद। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चक्रवात दितवाह से तबाह श्रीलंका में हजारों लोग अब भी बेघर हैं और राहत शिविरों में जीवन गुजार रहे हैं। इसी मुश्किल वक्त में भारत की ओर से तैनात अस्थायी चिकित्सालय ने सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में लगातार चिकित्सा सहायता देकर अपना मानवीय मिशन पूरा किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राहत अभियान के सफल समापन के बाद अस्थायी चिकित्सालय का संचालन बंद कर दिया गया और भारतीय सेना की टीम स्वदेश लौट आयी है। ऑपरेशन सागर बंधु के तहत तैनात अस्थायी चिकित्सालय में रोजाना एक हजार - 1200 मरीजों का इलाज किया गया। यहां गंभीर रूप से घायलों का उपचार, शल्य चिकित्सा और आपात चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं।
इतने मरीजों को मिली मेडिकल हेल्प

तैनाती की अवधि में कुल 7,176 मरीजों को चिकित्सा सहायता मिली। भारतीय सेना की टीम ने चिकित्सा सहायता के साथ-साथ चक्रवात के कारण बाधित संचार सेवाओं को बहाल करने में भी मदद की, जिससे राहत कार्यों में तेजी आई। भारत ने 28 नवंबर को शुरू किए गए आपरेशन सागर बंधु के जरिए श्रीलंका के साथ आपदा की इस घड़ी में खड़े रहने और क्षेत्रीय मानवीय सहयोग को मजबूत करने का संदेश दिया है।
चक्रवात दितवाह से तबाही के बाद श्रीलंका को विश्व बैंक की 12 करोड़ डालर की आपात मदद

चक्रवात \“दितवाह\“ से हुई व्यापक तबाही के बाद श्रीलंका को राहत और पुनर्बहाली के लिए विश्व बैंक ने 12 करोड़ अमेरिकी डालर की आपात सहायता देने की घोषणा की है। विश्व बैंक के अनुसार, श्रीलंकाई सरकार के अनुरोध पर यह राशि मौजूदा परियोजनाओं से पुनर्विनियोजित की जा रही है। इस सहायता का उपयोग सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं, जलापूर्ति, शिक्षा, कृषि तथा संपर्क से जुड़े बुनियादी ढांचे की बहाली में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने बढ़ाया हाथ, चक्रवात प्रभावित इलाकों में बनाया फील्ड अस्पताल
Pages: [1]
View full version: चक्रवात दितवाह के बाद भारत बना श्रीलंका का सहारा, 7,176 मरीजों को मिली राहत

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.