Chikheang Publish time Yesterday 13:06

कोहरे और शीतलहर के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें दिल्ली-यूपी समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम

/file/upload/2025/12/6247457581626712168.webp

दिल्ली में घने कोहरे के बीच राहगीर। फोटो - पीटीआई



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में ठंड का कहर बढ़ने से ज्यादातर इलाकों में गलन और ठिठुरन महसूस हो रही है। शीतलहर ने आधे से ज्यादा भारत को अपनी चपेट में ले लिया है। तापमान तेजी से लुढ़क रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 16 और 17 दिसंबर को सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में आज घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। IMD ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और दक्षिणी यूपी में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा तमिलनाडु और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

/file/upload/2025/12/1076805083803767991.jpg
पहाड़ी राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, जम्मू कश्मीर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। 17 दिसंबर तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। 17-18 दिसंबर को बादल छाने की संभावना है। 20-21 दिसंबर से चिल्लई कलां की एंट्री के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। अगले कुछ दिनों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी बर्फबारी और बारिश होने की उम्मीद है।

/file/upload/2025/12/8277206565800926028.jpg

जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड। फोटो - पीटीआई
राजस्थान में हांड कंपाने वाली ठंड

राजस्थान में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में हल्का कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। कई इलाकों में शीतलहर के कारण ठंड का एहसास बढ़ने की उम्मीद है।

/file/upload/2025/12/9051367874431737338.jpg

शिमला में बादलों की आवाजाही शुरू। फोटो - पीटीआई
दिल्ली में ठंड का डबल अटैक

राजधानी दिल्ली में शीतलहर के साथ कोहरा भी पड़ रहा है। वायु प्रदूषण के कारण आसमान में धुंध छाई हुई है। हालांकि, बीते दिन के मुकाबले कोहरा और प्रदूषण कम देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने औक 16-17 दिसंबर को हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

/file/upload/2025/12/4983052840450095123.jpg

दिल्ली के संसद परिसर में छाया घना कोहरा। फोटो - पीटीआई
यूपी में कोहरे का कहर

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। इस लिस्ट में मेरठ, सहारनपुर, गौतमबुद्ध नगर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, मुराबाद, बरेली और पीलीभीत समेत आसपास के कई जिलों का नाम शामिल है।

/file/upload/2025/12/2016243744225835639.jpg

यूपी में कोहरे की चादर ओढ़े ताज महल। फोटो - पीटीआई
बिहार में छाएगा कोहरा

मौसम विभाग ने बिहार के गया जी, बेगूसराय, दरभंगा, पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा, औरंगाबाद और राजगीर समेत आसपास के जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इससे दृश्यता काफी कम हो जाएगी और लोगों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें- घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट; कड़ाके की ठंड का अभी भी इंंतजार
Pages: [1]
View full version: कोहरे और शीतलहर के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें दिल्ली-यूपी समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.