cy520520 Publish time Yesterday 16:07

हिमाचल में स्नोफॉल... सफेद चादर से ढके पहाड़, पर्यटकों की हुई मौज; 21 दिसंबर से फिर सक्रिय होगा मौसम

/file/upload/2025/12/8782976883965664424.webp

हिमाचल में लगी पर्यटकों की भीड़ (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल में काफी दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। इससे प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। लंबे समय से वर्षा व हिमपात न होने से प्रदेश के अधिकतर क्षेत्र सूखी ठंड की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने 17 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हालांकि, हिमाचल में इसका असर कमजोर रहेगा। 20 और 21 दिसंबर को लाहौल स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा और कुल्लू के ऊपरी इलाकों में हल्के हिमपात की संभावना है। हालांकि, शिमला, कुफरी और मनाली में इस सप्ताह हिमपात के आसार नहीं हैं। मैदानी और मध्यवर्ती इलाकों में भी छह दिन मौसम साफ रहेगा। शिमला, मनाली और मैक्लोडगंज में इन दिनों काफी पर्यटक पहुंच रहे हैं।
घने कोहरे का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बिलासपुर और मंडी जिलों के कुछ हिस्सों में दो दिन घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर के भाखड़ा डैम क्षेत्र और मंडी की बल्ह घाटी में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है।

प्रदेश में वर्षा व हिमपात न होने का असर अब खेती और बागबानी पर पड़ रहा है। सेब सहित अन्य फसलों को आवश्यक नमी नहीं मिल पा रही है और कई इलाकों में सूखे जैसी स्थिति बनने लगी है।

किसान और बागबान मौसम में बदलाव की उम्मीद लगाए बैठे हैं। प्रदेश के प्रमुख दर्रों रोहतांग, बारालाचा व शिंकुला में चार दिन से हल्का हिमपात हो रहा है। 24 घंटों में प्रदेश का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
कैसा रहा तापमान?

शिमला में न्यूनतम तापमान बढ़कर 10.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा है। हैरानी की बात रही कि मैदानी और निचले जिलों की रातें शिमला से भी ज्यादा ठंडी रह रही हैं। कांगड़ा में न्यूनतम तापमान 7.3, मंडी में 8.1, बिलासपुर में 8.5, ऊना में 7.7 और सोलन में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में आंशिक बादल छाए रहे, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बिलासपुर और मंडी में सुबह के समय कोहरा पड़ा। मौसम विभाग ने कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना जताई है।
Pages: [1]
View full version: हिमाचल में स्नोफॉल... सफेद चादर से ढके पहाड़, पर्यटकों की हुई मौज; 21 दिसंबर से फिर सक्रिय होगा मौसम

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.