मंत्रिपद से नितिन नवीन का इस्तीफा, नीतीश सरकार में दो विभाग संभाल रहे थे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
/file/upload/2025/12/6217502385995658113.webpकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ नितिन नवीन। एक्स
डिजिटल डेस्क, पटना। BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नवीन ने नीतीश मंत्रिमंडल से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। उनके पास दो विभागों की जिम्मेदारी थी।
नीतीश सरकार में उन्हें पथ निर्माण एवं नगर विकास एवं आवास विभाग का मंत्री बनाया गया था। नितिन नवीन ने इससे पूर्व सोमवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में पदभार संभाला। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें कुर्सी पर बिठाया। इससे पूर्व उन्होंने रक्षा मंत्री, पूर्व गृह मंत्री मुरली मनोहर जोशी समेत कई अन्य नेताओं से मुलाकात की।
बांकीपुर से पांच बार विधायक चुने गए नितिन नवीन भाजपा के कद्दावर नेता रहे नवीन किशोर सिन्हा के पुत्र हैं। वे तीन बार से बिहार सरकार में मंत्री पद संभाल रहे थे। दो बार पथ निर्माण के साथ ही नगर विकास की जिम्मेदारी उन्हें दी गई।
नोट: खबर अपडेट की जा रही है।
Pages:
[1]