Chikheang Publish time 2025-12-28 16:27:53

Budh Gochar 2025: बुध करेंगे धनु राशि में गोचर, नए साल के आगाज से पहले चमकेगी 4 राशियों की किस्मत

/file/upload/2025/12/5123736026384810950.webp

Budh Gochar 2025: बुधदेव करेंगे चाल में बदलाव (Image Source: AI generated)



आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। साल के आखिरी सोमवार को बुधदेव राशि परिवर्तन करेंगे। बुधदेव धनु राशि (Mercury in Dhanu horoscope) में प्रवेश करेंगे। इससे मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। इस गोचर से जातकों की वित्तीय योजना और वाणी में सुधार आ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बुध गोचर से मेष से कर्क राशियों को कौन-से लाभ मिलेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मेष राशि

/file/upload/2025/12/8633430137770703584.jpg


इस गोचर के दौरान बुधदेव (Budh Gochar effects zodiac signs) आपके नवम भाव से गोचर करेंगे। इससे भाग्य, उच्च शिक्षा, दर्शन और दूर की यात्राओं से जुड़े विषय सक्रिय होंगे। आप आध्यात्मिक शिक्षा, अध्यापन या कानूनी मामलों की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
बुधदेव की तीसरे भाव पर दृष्टि आपके संवाद कौशल, साहस, लेखन क्षमता और भाई-बहनों से संबंधों को बेहतर बनाएगी। यह समय आपको ज्यादा सक्रिय और अभिव्यक्तिपूर्ण बनाएगा।
मेष राशि के लिए उपाय: बुध के प्रभाव को संतुलित करने के लिए रोज “ॐ बुधाय नमः” मंत्र का जप करें।
वृषभ राशि

/file/upload/2025/12/6399140862810054883.jpg


इस गोचर में बुधदेव (Mercury transit Sagittarius 2025) आपके आठवें भाव में रहेंगे। इससे शोध, बदलाव, संयुक्त धन और छिपे हुए मामलों पर ध्यान जाएगा। आप गहराई से सोचने और भावनात्मक विश्लेषण की स्थिति में रह सकते हैं।
बुधदेव की दूसरे भाव पर दृष्टि वित्तीय योजना और वाणी को सुधारती है, लेकिन कटु शब्दों से बचना जरूरी होगा।
वृषभ राशि के लिए उपाय: बुध गोचर के दौरान बुधवार को हरी सब्जियों का दान करें।
मिथुन राशि

/file/upload/2025/12/699293529170309939.jpg


इस गोचर में बुधदेव आपके सातवें भाव से गुजरेंगे। साझेदारी, कॉन्ट्रैक्ट और सार्वजनिक व्यवहार पर फोकस बढ़ेगा। बिजनेस बातचीत और रिश्तों में संवाद अहम रहेगा। बुधदेव की पहले भाव पर दृष्टि आत्मविश्वास, बोलने की स्पष्टता और व्यक्तित्व को निखारेगी।
मिथुन राशि के लिए उपाय: संवाद में ईमानदारी बनाए रखें, इससे बुध का प्रभाव मजबूत होगा।
कर्क राशि

/file/upload/2025/12/8401402424158053004.jpg


इस गोचर में बुधदेव आपके छठे भाव को सक्रिय करेंगे। काम, सेहत और सेवा से जुड़े दायित्व बढ़ सकते हैं। काम का दबाव बढ़ेगा, लेकिन समस्याएं सुलझाने की क्षमता भी बेहतर होगी। बुधदेव की बारहवें भाव पर दृष्टि खर्च या मानसिक बेचैनी बढ़ा सकती है।
कर्क राशि के लिए उपाय: ध्यान और मेडिटेशन का अभ्यास करें।

यह भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से इन राशियों के शुरू होंगे \“अच्छे दिन\“, करियर में मिलेगी बंपर सफलता

यह भी पढ़ें- Guru Gochar 2026: नए साल में देवगुरु बृहस्पति दो बार करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com
Pages: [1]
View full version: Budh Gochar 2025: बुध करेंगे धनु राशि में गोचर, नए साल के आगाज से पहले चमकेगी 4 राशियों की किस्मत

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com