LHC0088 Publish time 2025-12-28 17:17:11

Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, शिव जी के साथ खुश होंगे श्री हरि

/file/upload/2025/12/8382644647256387526.webp

Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा के नियम।



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पौष पूर्णिमा का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। साल 2026 में साल की पहली पूर्णिमा 3 जनवरी को मनाई जाएगी। यह वह दिन है जब चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होते हैं और धरती पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। पौष पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है, लेकिन शास्त्रों में इस दिन (Paush Purnima 2026) शिव जी की आराधना का भी विशेष महत्व बताया गया है। भगवान शिव और श्री हरि एक-दूसरे के पूरक हैं इसलिए इस दिन शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें अर्पित करने से दोनों देवों का आशीर्वाद मिलता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

/file/upload/2025/12/2975806561740083570.jpg
शिवलिंग पर चढ़ाएं ये वस्तुएं (Offer These Things To The Shivling)

[*]कच्चा दूध और गंगाजल - पौष पूर्णिमा के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करने से \“चंद्र दोष\“ दूर होता है और मानसिक शांति मिलती है। इसके साथ ही इससे भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं, क्योंकि दूध को सात्विक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है।
[*]शहद - पौष पूर्णिमा के दिन शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से वाणी में मधुरता आती है और पारिवारिक कलह समाप्त होती है। साथ ही सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
[*]गाय का शुद्ध घी - भगवान शिव का घी से अभिषेक करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। घी भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। ऐसे में इसे अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
[*]सफेद चंदन - पूर्णिमा के दिन महादेव को सफेद चंदन का तिलक लगाएं। सफेद रंग चंद्रमा और शांति का प्रतीक है। कहा जाता है कि इससे व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ता है और कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
[*]अक्षत - शिवलिंग पर बिना टूटे हुए चावल चढ़ाने से आर्थिक तंगी दूर होती है। शास्त्रों के अनुसार, पूर्णिमा पर अक्षत चढ़ाने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

पूजा मंत्र (Paush Purnima 2026 Puja Mantra)

[*]ॐ नमः शिवाय।।
[*]ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।।
[*]शान्तं पद्मासनस्थं शशधरमुकुटं पञ्चवक्त्रं त्रिनेत्रम्।।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान (Paush Purnima 2026 Rules)

[*]शिवलिंग पर कभी भी तुलसी के पत्ते न चढ़ाएं, भले ही वह विष्णु पूजा का दिन हो।
[*]शिव पूजा में बिल्व पत्र का ही प्रयोग करें।
[*]अर्पित की जाने वाली सभी सामग्री पवित्र होनी चाहिए।
[*]पूजा के बाद किसी जरूरतमंद को सफेद वस्तु का दान जरूर करें।


अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Pages: [1]
View full version: Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, शिव जी के साथ खुश होंगे श्री हरि

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com