deltin33 Publish time 2025-12-28 17:27:26

लाइक और व्यूज के लिए मार दी गोली! ...तमंचा हाथ में लेकर डायलाग बोल रहा था किशोर, वीडियो वायरल

/file/upload/2025/12/7359299383206104858.webp



संवाद सूत्र, जागरण, सरधना (मेरठ)। इंटरनेट मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा लाइक और व्यूज हासिल करने के लिए एक किशोर ने तमंचे से गोली चला दी। गोली उसके साथी किशोर को लग गई। उसकी हथेली चीरते हुए निकल गई। घायल किशोर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। इस बीच आरोपित किशोर ने वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सरधना के मुहल्ला घोसियान निवासी 17 वर्षीय किशोर अपने दो साथियों के संग वीडियो बनाकर इंटरनेट पर प्रसारित करता है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ज्यादा से ज्यादा लाइक हासिल करने के लिए तीनों तमंचे से गोली चलाते हुए वीडियो बनाना चाहते थे। इसीलिए एक खेत में गोली चलाने का वीडियो बनाने के लिए पहुंच गए। एक किशोर मोबाइल से वीडियो शूट कर रहा था, दूसरा तमंचा हाथ में लेकर डायलाग बोल रहा था, तीसरा वहीं पर खड़ा था।

इसी बीच डायलाग बोलने वाले ने गोली चला दी जो तीसरे युवक की हथेली को चीरते हुए पार निकल गई। यह पूरा वाकया वीडियो में कैद हो गया। गोली लगने के बाद दोनों घायल को लेकर ईश्वर अस्पताल पहुंचे। पुलिस केस बताते हुए अस्पताल ने भर्ती करने से इन्कार कर दिया। उसके बाद आरएन अस्पताल पहुंचे। वहां घायल का उपचार कर अस्पताल ने सरधना पुलिस को घटना की सूचना दे दी। इसी बीच एक किशोर ने घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।

वीडियो में गोली मारते हुए किशोर दिखाई दे रहा है। अस्पताल पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद अपनी तरफ से सरधना थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि घटना में शामिल तीनों ही किशोर हैं। दो किशोरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों वीडियो बनाकर इंटरनेट पर प्रसारित करना चाहते थे। पुलिस जांच कर रही है कि उनके पास तमंचा और कारतूस कहां से आया है। यह भी देखा जा रहा है कि वीडियो बनाने के अलावा गोली मारने के पीछे कोई और मकसद तो नहीं था।
Pages: [1]
View full version: लाइक और व्यूज के लिए मार दी गोली! ...तमंचा हाथ में लेकर डायलाग बोल रहा था किशोर, वीडियो वायरल

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com