Chikheang Publish time 2025-12-28 21:57:19

दिल्ली के इस इलाके से 7 नाइजीरियाई नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा, खुफिया इनपुट के आधार पर हुई गिरफ्तारी

/file/upload/2025/12/145592602904755367.webp

दिल्ली के द्वारका में अवैध रूप से रह रहे सात नाइजीरियाई नागरिकों को किया गिरफ्तार।



पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका इलाके में सात नाइजीरियन नागरिकों को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। ये सभी व्यक्ति वैध वीजा के बिना या वीजा की समाप्ति के बाद भारत में रह रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस अधिकारी के अनुसार, खुफिया इनपुट के आधार पर 24 दिसंबर को सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान विदेशी नागरिकों की जांच की गई और बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के पाए जाने पर उन्हें हिरासत में लिया गया। अधिकारी ने बताया कि सभी गिरफ्तार व्यक्ति या तो वीजा समाप्त होने के बाद या बिना वैध अनुमति के अवैध रूप से रह रहे थे।

हिरासत में लिए गए व्यक्तियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष पेश किया गया। एफआरआरओ ने उनके निर्वासन का आदेश दिया। निर्वासन की औपचारिकताएं पूरी होने तक उन्हें डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है।
Pages: [1]
View full version: दिल्ली के इस इलाके से 7 नाइजीरियाई नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा, खुफिया इनपुट के आधार पर हुई गिरफ्तारी

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com