LHC0088 Publish time 2025-12-28 22:01:01

पत्नी के सुसाइड के बाद, पति ने 1000 Km दूर जाकर कर ली आत्महत्या, दहेज प्रताड़ना के लगे थे आरोप, तीन महीने भी नहीं चली शादी!

बेंगलुरु के 30 साल के शख्स सुराज शिवन्ना ने शनिवार सुबह नागपुर के एक होटल में आत्महत्या कर ली। दो दिन पहले उनकी पत्नी गणवी ने भी आत्महत्या की थी। पत्नी की मौत के बाद लोगों के गुस्से और दहेज प्रताड़ना के आरोपों से परेशान होकर सुराज ने यह कदम उठाया। सुराज एक ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस के फ्रेंचाइज मालिक थे। 25 दिसंबर को वह अपने परिवार के साथ बेंगलुरु से करीब 1000 Km दूर भाग निकले। पहले वे हैदराबाद पहुंचे और फिर शुक्रवार शाम नागपुर आए। उन्होंने रात करीब साढ़े नौ बजे होटल के दो कमरे बुक किए।



रात करीब 12:30 बजे उनकी 60 साल के मां, जयंती ने सुराज को कमरे में फंदे से लटका पाया। बेटे की मौत देखकर मां टूट गईं और उन्होंने भी आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन रस्सी टूट जाने से वह बच गईं। उनकी चीख सुनकर होटल स्टाफ और परिवार के दूसरे सदस्य पहुंचे। इसके बाद बड़े बेटे संजय शिवन्ना (36 साल) ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। सुराज को AIIMS नागपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।



संजय ने पुलिस को बताया कि पत्नी की मौत के बाद गणवी के मायके वालों से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने बताया, “करीब 30 लोग हमारे घर पर चढ़ आए थे और सुराज को ढूंढने लगे थे। वे लोग बहुत गुस्से में थे और सुराज पर दहेज का केस दर्ज कर रखा था। इसी डर से हमें शहर छोड़ना पड़ा।“




संबंधित खबरें
Osman Hadi Death: \“उस्मान हादी की हत्या के दो आरोपी भारत भागे...\“, ढाका पुलिस का दावा अपडेटेड Dec 28, 2025 पर 4:58 PM
Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने INS वाघशीर पर समुद्र की गहराइयों में की ऐतिहासिक यात्रा, कलवरी क्लास सबमरीन में बिताया वक्त अपडेटेड Dec 28, 2025 पर 4:22 PM
\“मेरे बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं...\“, कुलदीप सेंगर के जमानत के बीच उन्नाव रेप पीड़िता का बड़ा बयान अपडेटेड Dec 28, 2025 पर 4:23 PM

सुराज की शादी 29 अक्टूबर को गणवी से हुई थी, जो MBA पास थीं। परिवार के मुताबिक, गणवी शादी नहीं करना चाहती थीं, लेकिन उनकी मौसी के दबाव में शादी हुई। शादी के बाद दोनों श्रीलंका हनीमून पर गए, लेकिन वहां गणवी के पुराने दोस्ती के एक मामले पर झगड़ा हो गया। वे पांच दिन बाद ही लौट आए।



घर लौटने के बाद परिवार ने दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। गणवी अपने मायके चली गईं और कुछ घंटे बाद उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। इसके बाद गणवी के परिवार ने सुराज और उसके परिजनों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा दिया।



संजय ने कहा, “हमने कभी दहेज नहीं मांगा। पूरी शादी का खर्च हमने उठाया था। आरोप झूठे हैं। उल्टा, गणवी के परिवार से हमें जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। मेरा भाई बहुत डर गया था और लगातार माफ़ी मांग रहा था।”



फिलहाल सुराज के शव का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आना बाकी है।



रेड पड़ते ही जमीन के नीचे गायब! UP के ड्रग सिंडिकेट किंगपिन के घर में तहखाने का खुला राज
Pages: [1]
View full version: पत्नी के सुसाइड के बाद, पति ने 1000 Km दूर जाकर कर ली आत्महत्या, दहेज प्रताड़ना के लगे थे आरोप, तीन महीने भी नहीं चली शादी!

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com