cy520520 Publish time 2025-12-29 00:57:31

Maithili New Home: बीजेपी विधायक ने बताया, क्यों बिहार व दिल्ली से बाहर बनाएंगी नया घर ?

/file/upload/2025/12/8107499618308884136.webp

Kondhwa festival announcement: मैथिली के सम्मान से मिथिलांचल में खुशी का माहौल है। सौ. इंटरनेट मीडिया



डिजिटल डेस्क, दरभंगा। Marathi book honor Mathili Thakur: बिहार की लोकगायिका और बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने पुणे में आयोजित एक महोत्सव के दौरान अपने नए घर के बारे में घोषणा की । दरभंगा की अलीनगर सीट से विधायक मैथिली की इस घोषणा से उत्साह का माहौल है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मैथिली ठाकुर ने बताया कि महाराष्ट्र में उनके सम्मान में मराठी भाषा में लिखी गई पुस्तक देखकर वह बेहद अभिभूत हैं। उन्होंने कहा, “बिहार के मिथिलांचल की एक लड़की के लिए पुणे में पुस्तक लिखी जा रही है, यह मेरे लिए गर्व की बात है।”

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उन्हें पूरे भारत की बेटी बताते हुए सम्मान व्यक्त किया। मैथिली ठाकुर ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र में मिली अपार स्नेह और समर्थन को देखते हुए फैसला किया कि अब वे यहां कोंढवा में भी अपना घर बनाएंगी।

/file/upload/2025/12/149513825237478586.jpg

इस यात्रा के दौरान मैथिली ने पुणे के प्रसिद्ध दगड़ू सेठ का दर्शन भी किया। उन्होंने बताया कि मिथिला के पाग और चादर के साथ महाराष्ट्र की पारंपरिक टोपी और पुणे की धरती पर संस्कृतियों का संगम देखकर पूरी तरह अभिभूत हूं। उन्होंने इसे ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ की भावना का साकार रूप बताया।

/file/upload/2025/12/3609304891023554407.jpg

मैथिली ठाकुर की इस घोषणा और पुणे यात्रा ने स्थानीय और मिथिलांचल के लोगों में खुशी और गर्व की लहर पैदा कर दी है। सोशल मीडिया पर यूजर उनकी इस घोषणा की प्रशंसा करते हुए महाराष्ट्र के आतिथ्य भाव की सराहना कर रहे हैं।
Pages: [1]
View full version: Maithili New Home: बीजेपी विधायक ने बताया, क्यों बिहार व दिल्ली से बाहर बनाएंगी नया घर ?

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com