यूपी में भयंकर शीतलहर के चलते माध्यमिक स्कूलों का बदला समय, अब ये है नई टाइमिंग
/file/upload/2025/12/8777659013156683362.webpराज्य ब्यूरो, लखनऊ। अत्यधिक ठंड व शीतलहर को देखते हुए माध्यमिक विद्यालयों का संचालन अब सुबह 10 बजे से तीन बजे तक होगा।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को इसका आदेश भेजते हुए कहा कि अपने-अपने जिलों में विद्यालयों का संचालन सुबह 10 बजे से तीन बजे तक ही कराया जाए।
अभी तक जिलाधिकारियों के निर्देश पर अलग-अलग जिलों में अलग-अलग समय पर विद्यालय संचालित हो रहे थे। ज्यादातर जिलों में सुबह नौ बजे से विद्यालय चल रहे थे।
कुछ जिलों में इससे पहले भी विद्यालय खुल रहे थे। अब सुबह 10 बजे से पहले कोई भी कक्षाएं नहीं चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Pages:
[1]