cy520520 Publish time 2025-12-29 01:27:39

झारखंड कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, कहा- लोकतंत्र को बंधक बनाने वाले हमें पाठ न पढ़ाएं

/file/upload/2025/12/2774839619026480613.webp

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव। (जागरण)



राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा प्रवक्ता अजय साह के बयानों को तथ्यहीन और हताशा का प्रतीक बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने देश के लोकतंत्र को बंधक बना लिया है, वो कांग्रेस को लोकतंत्र का पाठ न पढ़ाए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि लोकतंत्र की बात वह पार्टी कर रही है जिसने पिछले 10 वर्षों में संवैधानिक संस्थाओं को अपना गुलाम बना लिया है।

कांग्रेस का 140 वर्षों का गौरवशाली इतिहास देश की आजादी और निर्माण का इतिहास है, जबकि भाजपा का इतिहास केवल समाज को बांटने और नफरत फैलाने का रहा है। भाजपा एक ऐसी कंपनी है जिसका रिमोट कंट्रोल नागपुर के हाथों में है।

आपातकाल का रोना रोने वाली भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि आज देश में घोषित नहीं बल्कि अघोषित आपातकाल है।

विपक्षी नेताओं पर ईडी, सीबीआई और आईटी का डर दिखाकर उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करना क्या लोकतंत्र है? कांग्रेस ने हमेशा संविधान को सर्वोपरि माना, लेकिन भाजपा ने संसद से लेकर सड़क तक जनता की आवाज को दबाने का काम किया है।

मनरेगा कानून में बदलाव के भाजपा के बचाव पर लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि मनरेगा यूपीए सरकार की ऐतिहासिक देन है, जिसने करोड़ों गरीबों को रोजगार की गारंटी दी।

मोदी सरकार इस कानून के प्रविधानों को जटिल बनाकर इसे खत्म करने की साजिश रच रही है ताकि मजदूरों का हक छीनकर बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया जा सके। 5 जनवरी का विरोध प्रदर्शन भाजपा की इन्हीं गरीब-विरोधी नीतियों के खिलाफ है।
Pages: [1]
View full version: झारखंड कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, कहा- लोकतंत्र को बंधक बनाने वाले हमें पाठ न पढ़ाएं

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com