cy520520 Publish time 2025-12-29 16:28:09

दाे राइफलें जब्त और 2 लोग गिरफ्तार, घुड़चढ़ी की रस्म पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वालों पर आगरा पुलिस की कार्रवाई

/file/upload/2025/12/9138266152406528940.webp

हर्ष फायरिंग।



संवाद सूत्र, जागरण-फतेहाबाद। शादी समारोह में लाइसेंसी हथियार लेकर पहुंचे युवकों ने घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की। शनिवार को फायरिंग करते हुए चार वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गए। हरकत में आई थाना पुलिस ने सात युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। दो लाइसेंसी रायफल बरामद की हैं। पुलिस ने लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति के लिए कार्रवाई की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

हर्ष फायरिंग की घटना चार दिसंबर की है। बमरौली कटारा के गांव बिझामई निवासी धर्मेंद्र के पुत्र रवि की शादी थी। ग्रामीण, दोस्त-रिश्तेदार शादी समारोह में शामिल हुए। शाम करीब पांच बजे घुड़चढ़ी की रस्म चल रही थी। इस बीच वहां मौजूद दूल्हा के दोस्तों ने लाइसेंसी रिवाल्वर, रायफल व अन्य असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग की। 27 दिसंबर को हर्ष फायरिंग के चार वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गए। एक वीडियो सात सेकेंड, दूसरा 24, तीसरा 25 और चौथा वीडियो 29 सेकेंड का है। वीडियो में युवक फायरिंग करते और असलहे लहराते हुए नजर आ रहे हैं।
दो लाइसेंसी राइफल जब्त कीं, लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति के लिए कार्रवाई की

एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार ने प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए बमरौली कटारा पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने बिझागई गांव निवासी गौरव सिंह, रामखिलाड़ी, गंगाराम शशांक उर्फ कान्हा पुत्र गंगाराम, लक्ष्मी नारायण, संजय जसावत, शशांक उर्फ कान्हा के अलावा डौकी के गांव कुंडौल निवासी अभिषेक धाकरे के खिलाफ दारोगा आशीष तिवारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।
दो आरोपित किए गिरफ्तार


रविवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभिषेक धाकरे और संजय जसावत को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि हर्ष फायरिंग गौरव व रामखिलाड़ी की लाइसेंसी रायफल व अन्य असलहों से की गईं। पुलिस ने दोनों की रायफलों को बरामद कर लिया है। दोनों रायफलों के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति के लिए कार्रवाई की है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है।

एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार ने स्पष्ट किया कि शादी-विवाह या किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग अपराध है। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

दोस्तों ने ही बनाए थे वीडियो, पोस्ट करते ही मुसीबत में पड़े

हर्ष फायरिंग के वीडियो दोस्तों ने ही बनाए थे। किसी ने भी हर्ष फायरिंग की शिकायत दर्ज नहीं कराई। 23 दिन तक पुलिस को भी घटना की जानकारी नहीं हुई थी। संजय जसावत ने रील बनाकर वीडियो को अपनी आइडी पर पोस्ट किया। शनिवार को सभी वीडियो प्रसारित हो गए। जब जाकर हर्ष फायरिंग की जानकारी पुलिस को हुई। इस घटना ने पुलिस के गांव-गांव निगरानी के दावों की भी पोल खोल दी है।
Pages: [1]
View full version: दाे राइफलें जब्त और 2 लोग गिरफ्तार, घुड़चढ़ी की रस्म पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वालों पर आगरा पुलिस की कार्रवाई

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com