deltin33 Publish time 2025-12-29 20:40:02

चेक-इन से पहले देखें ये लिस्ट, वरना एयरपोर्ट पर होगी परेशानी; हैंड बैग में इन 8 चीजों को रखने की है मनाही

/file/upload/2025/12/6906018166925753524.webp

हैंड बैग में न रखें ये चीजें (AI Generated Image)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है। भारत के सभी एयरपोर्ट्स पर सख्त सिक्योरिटी नियम लागू हैं, जिनका पालन हर यात्री को करना जरूरी है। हालांकि, अक्सर लोग जल्दबाजी या जानकारी की कमी में ऐसी चीजें हैंड लगेज में रख लेते हैं, जिन्हें सिक्योरिटी चेक के दौरान निकाल दिया जाता है या जब्त कर लिया जाता है।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इससे न सिर्फ समय खराब होता है, बल्कि फ्लाइट मिस होने का खतरा भी रहता है। अगर आप भी सफर की तैयारी कर रहे हैं, तो जान लें कि इंडियन एयरपोर्ट पर चेक-इन करते वक्त हैंड लगेज में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।
100ml से ज्यादा लिक्विड

हैंड लगेज में 100ml से ज्यादा लिक्विड ले जाना मना है। इसमें पानी, जूस, परफ्यूम, क्रीम, लोशन और जेल जैसी चीजें शामिल हैं। अगर आपके पास 100ml से ज्यादा लिक्विड है, तो उसे चेक-इन बैगेज में रखें। हैंड लगेज में केवल 100ml तक के कंटेनर ही ले जा सकते हैं।
लाइटर या माचिस

सिक्योरिटी कारणों से हैंड लगेज में लाइटर या माचिस ले जाने की अनुमति नहीं होती। ये ज्वलनशील वस्तुएं मानी जाती हैं, जो फ्लाइट की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं। बेहतर है कि इन्हें घर पर ही छोड़ दें।
चाकू, कैंची और नुकीली चीजें

चाकू, कैंची, ब्लेड, नेल कटर या किसी भी तरह की नुकीली वस्तु हैंड लगेज में रखना सख्त मना है। इन्हें संभावित हथियार माना जाता है। अगर ऐसी कोई चीज साथ ले जानी जरूरी है, तो उसे चेक-इन बैगेज में रखें।

/file/upload/2025/12/5454518694497890838.jpg

(AI Generated Image)
160Wh से ज्यादा का पावर बैंक

पावर बैंक आजकल हर यात्री के लिए जरूरी हो गया है, लेकिन इसकी भी एक लिमिट है। 160Wh से ज्यादा क्षमता वाले पावर बैंक हैंड लगेज में ले जाना मना है। साथ ही, पावर बैंक को चेक-इन बैगेज में भी नहीं रखा जा सकता। इसलिए खरीदते समय उसकी क्षमता जरूर जांच लें।
स्पोर्टिंग और फिटनेस गियर

क्रिकेट बैट, हॉकी स्टिक, गोल्फ क्लब, डम्बल या अन्य फिटनेस गियर हैंड लगेज में ले जाना अलाउड नहीं है। ये चीजें सिक्योरिटी के लिहाज से खतरनाक मानी जाती हैं। इन्हें हमेशा चेक-इन बैगेज में ही पैक करें।
औजार (टूल्स)

पेचकस, हथौड़ा, रिंच, ड्रिल मशीन जैसे औजार भी हैंड लगेज में नहीं ले जा सकते। ये भारी और नुकीले होते हैं, इसलिए इन्हें चेक-इन बैगेज में ही रखना चाहिए।
स्प्रे

डियोड्रेंट, हेयर स्प्रे, पेंट स्प्रे या किसी भी तरह का एरोसोल स्प्रे हैंड लगेज में प्रतिबंधित होता है, खासकर अगर उसकी मात्रा ज्यादा हो। ज्वलनशील होने की वजह से इन्हें सुरक्षा जोखिम माना जाता है।
ई-सिगरेट और वेप

एयरपोर्ट पर ई-सिगरेट और वेप पर प्रतिबंध है। इसलिए इन्हें हैंड लगेज या चेक-इन बैगेज, किसी में भी ले जाना गैरकानूनी है। पकड़े जाने पर जुर्माना या कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर बैग से Laptop निकालने को क्यों कहा जाता है? गारंटी है आपको नहीं पता होगी अंदर की बात


यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर परेशानी का कारण बन सकता है बैग पर बंधा रिबन, जानें क्या है इसका कारण
Pages: [1]
View full version: चेक-इन से पहले देखें ये लिस्ट, वरना एयरपोर्ट पर होगी परेशानी; हैंड बैग में इन 8 चीजों को रखने की है मनाही

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com