संत प्रेमानंद ने गलन भरी सर्दी में किया वन विहार, पक्षियों को डाला दाना; बोले जय श्री राधे
/file/upload/2025/12/5744418792576278451.webpपक्षियों को दाना डालते संत प्रेमानंद।
संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। संत प्रेमानंद गलन भरी सर्दी में शाम को पदयात्रा कर रहे हैं। ऐसे में भोर में संत प्रेमानंद अपने ठाकुरजी के साथ यमुना किनारे वन विहार करने को भी निकल रहे हैं।
वन विहार के दौरान यमुना किनारे पहुंचकर संत प्रेमानंद ने साइबेरियन पक्षियों के झुंड देखे तो खुद को रोक नहीं सके और यमुना किनारे पहुंचकर साइबेरियन पक्षियों के बीच दाना डाला तो सैकड़ों पक्षियों का झुंड दाना खाने के लिए पहुंचने लगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जब संत प्रेमानंद पक्षियों को दाना डाल रहे थे तो उनको चाराें ओर से पक्षियों ने घेर लिया। यमुना किनारे का ये दृश्य भक्तों को मुग्ध कर रहा है। सोशल मीडिया में वायरल ये दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
श्रीराधा केलिकुंज से संत प्रेमानंद अपने ठाकुरजी श्रीराधाजी और लालजू के साथ वन विहार की यात्रा पर निकले। आश्रम से निकले संत प्रेमानंद बाराहघाट खेतों व वनी में भ्रमण कर रहे थे। कि अचानक उनकी नजर यमुना किनारे उड़ रहे साइबेरियन पक्षियों पर पड़ी। उन्होंने पक्षियों को दाना डाला। इस दौरान फोटो भी खिंचवाईं।
Pages:
[1]