deltin33 Publish time 2025-12-30 03:22:47

Putrada Ekadashi 2025: नए साल से पहले इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, सुख और सौभाग्य में भी होगी वृद्धि

/file/upload/2025/12/344430964609248302.webp

Putrada Ekadashi 2025: पुत्रदा एकादशी का धार्मिक महत्व



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 30 दिसंबर को पुत्रदा एकादशी है। इस शुभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण जी की भक्ति भाव से पूजा की जाएगी। साथ ही साधक मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए व्रत रखेंगे। इस व्रत को करने से सुख, सौभाग्य और वंश में वृद्धि होती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ज्योतिषियों की मानें तो पुत्रदा एकादशी के दिन चंद्र देव की कृपा दो राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से इन राशि के जातकों की मनचाही मुराद पूरी होगी। साथ ही मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
चंद्र गोचर 2025

ज्योतिषियों की मानें तो पुत्रदा एकादशी के दिन चंद्र देव मेष राशि में विराजमान रहेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद अपनी स्थिति बदलेंगे। चंद्र देव के मेष राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों के जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। वहीं, कई राशि के जातकों के जीवन में सुखों का आगमन होगा।
मकर राशि

/file/upload/2025/12/6694373451968496072.jpg

पुत्रदा एकादशी के दिन मकर राशि के जातकों पर चंद्र देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से आपकी माता जी की सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही माता जी के साथ रिश्ते भी मधुर होंगे। भूमि और भवन खरीदने की प्लानिंग करेंगे। अचल संपत्ति के आप मालिक हो सकते हैं। पुत्रदा एकादशी के दिन आपको धन लाभ हो सकता है। कोई रुका या अटका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। कोई बड़ी खुशखबरी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। यात्रा के भी योग हैं। आपको किसी चीज को पाने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। लोगों से आपको प्यार और स्नेह मिलेगा। पुत्रदा एकादशी के दिन भक्ति भाव से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें।
तुला राशि

/file/upload/2025/12/5228004891387444450.jpg

पुत्रदा एकादशी तुला राशि के जातकों के लिए भी लकी साबित रहने वाला है। लक्ष्मी नारायण जी की कृपा से आपको अचानक धन लाभ होगा। सुख, सौभाग्य, आयु और वंश में वृद्धि होगी। यात्रा के योग हैं। कई जातक विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। चंद्र देव की कृपा से आपके घर में मंगल का आगमन होगा। कोई विश पूरी होगी। आपको नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। लक्ष्मी नारायण जी की कृपा पाने के लिए पुत्रदा एकादशी के दिन सफेद और पीले चीजों का दान करें।

यह भी पढ़ें- वैष्णव पुत्रदा एकादशी पर 2 घंटे 14 मिनट का दुर्लभ मुहूर्त, त्रिपुष्कर योग में करें पूजा, मिलेगा दोगुना फल

यह भी पढ़ें- Paush Putrada Ekadashi Bhog: श्रीहरि को लगाएं \“नारियल रबड़ी\“ का भोग, नोट कर लें आसान रेसिपी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Pages: [1]
View full version: Putrada Ekadashi 2025: नए साल से पहले इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, सुख और सौभाग्य में भी होगी वृद्धि

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com