यूपी में मिशन 2027 के लिए जुटी बसपा, कार्यकर्ताओं से बोले प्रदेश अध्यक्ष- गांव-गांव करें दौरा
/file/upload/2025/12/7800788797301869621.webpजागरण संवाददाता, फतेहपुर। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से मिशन 2027 के लक्ष्य के लिए जुट जाएं। गांव-गांव दौरा करें और कार्यकर्ताओं को एकजुट करें।
आने वाला समय बसपा है क्योंकि प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों से ऊब चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष प्रयागराज जाते समय लोधीगंज स्थिति सज्जू यादव के आवास में रुके और जिला कार्यकारिणी के साथ बैठक की।
जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी से जनपद के संगठनात्मक कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि एसआइआर अभियान पर बारीकी नजर रखें, जिसका नाम सूची में नहीं है उन्हें फार्म-6 भरवाकर मतदाता बनाएं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Pages:
[1]