LHC0088 Publish time 2025-12-30 04:56:49

जमीन के विवाद में छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, शराब के नशे में गर्दन पर मारा बांका

/file/upload/2025/12/6866035977274545939.webp



संवाद सूत्र, (सीतापुर)। जमीन के विवाद को लेकर नशे में धुत बड़े भाई ने सोमवार शाम छोटे भाई की गर्दन पर बांके से वार करके हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी और बेटे के साथ भाग गया। बताया जा रहा है कि छोटा भाई भी नशे में था। पुलिस व फोरेंसिंक टीम ने वारदातस्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

परसेहरा शरीफपुर गांव में प्रमोद, मनोज और संदीप तीन भाई थे। इसमें प्रमोद परिवार संग अलग रहता था। वहीं, मनोज और संदीप मां श्यामकली के साथ रहते थे। मनोज अपनी खेती बेच चुका था। उधर, साथ रहने के चलते वह संदीप की खेती पर फसलें उगाता था। संदीप अविवाहित है और उसके नाम साढ़े पांच बीघा जमीन है। ऐसे में प्रमोद उसमें भी हिस्सा चाहता था।

श्यामकली का कहना है कि प्रमोद पिछले एक सप्ताह से शराब पीकर प्रतिदिन झगड़ा करता था। सोमवार की शाम प्रमोद शराब के नशे में घर पहुंचा और मनोज से झगड़ा करने लगा। लोगों ने बीच-बचाव करके दोनों भाइयों को अलग कर दिया गया। इसी बीच प्रमोद बांका उठा लाया और मनोज की गर्दन पर वार करने लगा। प्रमोद का गुस्सा देख ग्रामीण भाग गए और मां भी मनोज को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। इससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, प्रमोद बेटे और पत्नी को लेकर भाग गया।

दुष्कर्म का आरोपित था मनोज

मनोज का भी चाल चलन ठीक नहीं था। उसने दो शादियां की थीं, जिनकी मौत हो चुकी है। उधर, कुछ माह पहले उसने एक महिला से दुष्कर्म किया था। इसमें जेल भी गया था। करीब 15 दिन पहले वह जमानत पर छूटकर आया था। इसके अलावा मनोज पर मारपीट और छेड़छाड़ के भी मुकदमे लिखे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मनोज भी अक्सर शराब के नशे में धुत रहता था और लड़ाई-झगड़ा करता था।


शराब पीकर दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ था। इसमें प्रमोद ने मनोज की हत्या कर दी है। प्रमोद भाग गया है। उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। -दुर्गेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी।
Pages: [1]
View full version: जमीन के विवाद में छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, शराब के नशे में गर्दन पर मारा बांका

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com