deltin33 Publish time 2025-12-30 14:56:48

अलीगढ़ में किसान की लोहे के पाइप से पीटकर हत्या, चचेरे भाई के विवाद में गई जान

/file/upload/2025/12/1460029225827891458.webp

सांकेतिक तस्वीर।



संवाद सूत्र, जागरण दादों। नशे में चेचेरे भाई को गाली दे रहे व्यक्ति को समझाना एक किसान के लिए काल बन गया। आरोपित ने उस पर ही लोहे के पाइप से हमला कर दिया। सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मारपीट में उसकी चाकी और भाई के भी चोट लगी है। आरोपित के साथ उसके स्वजन भी थे। मृतक के भाई ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने पांच को हिरासत में ले लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
चचेरे भाई हुए विवाद के बीच बचाव में आया था युवक, चाची और भाई भी घायल

दादों क्षेत्र के हारनपुरकला गांव की वारदात, 10 आरोपितों पर मुकदमा सीओ संजीव कुमार तोमर के अनुसार दादों क्षेत्र के गांव हारनपुरकला में देर शाम करीब सात बजे के बाद हरि सिंह और भरत सिंह अलाव ताप रहे थे। भरत सिंह शराब के नशे में गाली-गलौच कर रहा था। हरी सिंह ने उससे घर जाकर सोने को कहा। हरी सिंह की यह बात उसे खराब लग गई। इसी बात पर दोनों में बहस शुरू हो गई। शोर शराबा सुनकर हरी सिंह के चचेरे भाई भगवानदास व उनके अन्य स्वजन आ गए। भरत सिंह ने भी अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया। इससे विवाद और बढ़ गया। दोनों से मारपीट शुरू हो गई।
लोहे के रॉड को भगवानदास के सिर पर मार दिया

भरत सिंह ने वहां पड़े लोहे के रॉड को भगवानदास के सिर पर मार दिया। इससे उनके सिर पर गहरी चोट आ गई और वह वहीं गिर गए। उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक के भाई तोताराम की ओर से भरत सिंह, प्रेम सिंह, महाराज सिंह, विजेंद्र सिंह, श्रीपाल सिंह, नेत्रपाल सिंह, गंगा सिंह, अशोक आदि के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। इनमें से पांच को हिरासत में ले लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इंस्पेक्टर सरिता द्विवेदी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
ढाई माह पूर्व भी हुआ था विवाद


दोनों पक्षों के बीच ढाई माह पूर्व भी विवाद हुआ था। भगवानदास की बेटी के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। इसमें दूसरे पक्ष से ही तीन लोग आरोपित थे। पुलिस ने मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इसमें लड़की ने मुकदमे के खिलाफ बयान दिया था। ऐसी कोई घटना न होने की बात कहने पर न्यायालय में मामला खत्म हो गया था।
Pages: [1]
View full version: अलीगढ़ में किसान की लोहे के पाइप से पीटकर हत्या, चचेरे भाई के विवाद में गई जान

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com