cy520520 Publish time 2025-12-30 15:27:04

MP के स्कूलों में 4 जनवरी तक छुट्टी, हरियाणा-राजस्थान में बारिश; नए साल पर कहां कैसा रहेगा मौसम?

/file/upload/2025/12/7529727788628159231.webp

देशभर में ठंड का सितम जारी



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत समेत देशभर में ठंड का प्रकोप जारी है। एक तरफ जहां पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है वहीं मैदानी इलाकों में ठंड और कोहरे की चपेट में है।

उत्तर भारत में लगातार शेत्लाहर का कहर जारी है। इससे मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, और हिमाचल प्रदेश में तापमान में तेज गिरावट आई है। भोपाल में रात का तापमान 5.6°C रिकॉर्ड किया गया, जबकि कई जिलों में कोल्ड वेव का असर है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

/file/upload/2025/12/3205984706781032747.jpg
नए साल पर इन राज्यों में बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश में जेट स्ट्रीम की रफ्तार 287 kmph पहुंच गई है। इससे राज्य के न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। भोपाल में रात का तापमान 5.6°C रिकॉर्ड किया गया। कुछ जिलों में कोल्ड वेव का असर अभी भी जारी है। कई जिलों में सुबह घना कोहरा रहा। ठंड को देखते हुए 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

नये साल से पहले राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की पूरी संभावना है। इससे राजस्थान के कई जिलों में बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर मंगलवार को भी प्रदूषण और घने कोहरे की गिरफ्त में रहा। पूरे शहर पर सुबह से ही धुंध की मोटी चादर छाई रही और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया।

/file/upload/2025/12/7861675599564734317.jpg

दिल्ली का औसत AQI 388 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। वहीं कोहरे की वजह से सोमवार को भी दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली 4 फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया था। जयपुर-चंडीगढ़ की फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। इसके साथ सोमवार को इंडिगो की कुल 118 फ्लाइट्स को रद किया गया।
कोहरे का कहर सर्दी का सितम

बिहार में तेज सर्दी का असर दिख है। पटना समेत 29 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। बिहार में राजधानी सहित 12 जिलों का तापमान लुढ़क गया है। पटना में अधिकतम-न्यूनतम तापमान में महज दो डिग्री के अंतर होने से दिन में भी रात जैसी सिहरन रही। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 14.7 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब में भी ठंड और प्रदूषण की मार ने लोगों को मंगलवार को परेशान किया। मंडी गोबिंदगढ़ में AQI 94 और पटियाला में AQI 161 रहा। अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहेग।

/file/upload/2025/12/91726756987289902.jpg

हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। बदलाव के चलते ही 31 दिसंबर और एक जनवरी 2026 को नौ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की वर्षा होने की संभावना है।

आज यानी मंगलवार को पूरे प्रदेश में कोहरे का यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी होने और 31 दिसंबर और एक जनवरी को वर्षा की संभावना के चलते ठंड बढ़ सकती है।/file/upload/2025/12/5150965249614495208.jpg


उत्तराखंड मेंबारिश-बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी है। जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है और मैदानी क्षेत्र शीतलहर की चपेट में हैं।

पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर चटख धूप राहत दे रही है। मंगलवार से मौसम के करवट बदलने का अनुमान है। नये साल से पहले पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा-बर्फबारी संभव है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रह सकता है।

जम्मू-कश्मीर में सुबह से लेकर शाम तक कोहरे की चादर में लिपटा रहा, जिस कारण जहां तापमान में सामान्य से तीन डिग्री से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। इससे ठंड का प्रकोप भी बढ़ा है।

उधर, सोमवार को दिनभर सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पाए। दिनभर छाए घने कोहरे के चलते शहर के विभिन्न मार्गों सहित जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा है।

/file/upload/2025/12/8084947842626160994.jpg
पश्चिमी विक्षोभ का असर

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से राजस्थान में बारिश की संभावना है। उत्तराखंड के 4 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 6 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में अगले 96 घंटे तक बारिश-बर्फबारी हो सकती है।\
जेट स्ट्रीम क्या है?

जेट स्ट्रीम आसमान में ठंडी और गर्म हवा की नदी जैसी बहने वाली हवाएं हैं। जेट स्ट्रीम आमतौर पर उत्तर की ठंडी हवा और दक्षिण की गर्म हवा के बीच चलती हैं। जब जेट स्ट्रीम झुक जाती है या फिर नीचे की ओर आ जाती है, तो यह उत्तर की बहुत ठंडी हवा को भारत तक खींच लाती है, जिससे अचानक ठंड बढ़ जाती है।
अगले 2 दिन के मौसम का हाल

31 दिसंबर को कैसे रहेगा मौसम: मौसम में बदलाव के संकेत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ में हल्का कोहरा छा सकता है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना।

1 जनवरी को कैसे रहेगा मौसम: बारिश-बर्फबारी के आसार पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कोहरे का अलर्ट। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के संकेत।

अपने शहर के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें
Pages: [1]
View full version: MP के स्कूलों में 4 जनवरी तक छुट्टी, हरियाणा-राजस्थान में बारिश; नए साल पर कहां कैसा रहेगा मौसम?

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com