cy520520 Publish time 2025-12-30 17:27:52

Kawasaki Z650RS नए रंगरूप में हुई लॉन्च, नई कलर स्कीम के साथ कीमत में बढ़ी

/file/upload/2025/12/3088678385816266549.webp

नई Kawasaki Z650RS भारत में लॉन्च हुई।



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। कावासाकी अपनी मोटरसाइकिल लाइप-अप को अपडेट करने में लगी हुई है। कंपनी ने नियो-रोट्रो लुक में आने वाली Kawasaki Z650RS का 2026 वर्जन भारत में लॉन्च किया है। इस अपडेट के साथ मोटरसाइकिल को नया कलर दिया गया है। इसके साथ ही कीमत में बढ़ोतरी भी की गई है। आइए विस्तार में जानते हैं कि कावासाकी की यह मोटरसाइकिल किन खास फीचर्स के साथ आती है? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
नई Kawasaki Z650RS की कीमत

2026 Kawasaki Z650RS की एक्स-शोरूम कीमत 7.83 लाख रुपये रखी गई है। तुलना करें तो MY25 वर्जन की कीमत 7.69 लाख रुपये थी। यानी नए मॉडल के साथ 14,000 रुपये का प्राइस हाइक देखने को मिलता है। कीमत बढ़ने के बावजूद बाइक में कोई नया फीचर अपडेट नहीं दिया गया है।

/file/upload/2025/12/7642684869203884888.png



    स्पेसिफिकेशन Kawasaki Z650RS के फीचर्स


   इंजन टाइप
   लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, पैरेलल ट्विन


   डिस्प्लेसमेंट
   649 cc


   कंप्रेशन रेश्यो
   10.8 : 1


   वाल्व सिस्टम
   DOHC, 8 वाल्व


   बोर × स्ट्रोक
   83.0 × 60.0 मिमी


   फ्यूल सिस्टम
   फ्यूल इंजेक्शन, ड्यूल थ्रॉटल (36 मिमी × 2)


   लुब्रिकेशन
   फोर्स्ड लुब्रिकेशन, सेमी-ड्राई सम्प


   स्टार्टिंग सिस्टम
   इलेक्ट्रिक


   इग्निशन सिस्टम
   बैटरी व कॉयल (ट्रांजिस्टराइज्ड)


   अधिकतम पावर
   48.8 kW (68 PS) @ 8,000 rpm


   अधिकतम टॉर्क
   62.1 Nm @ 6,700 rpm


   ट्रांसमिशन
   6-स्पीड, रिटर्न शिफ्ट


   क्लच
   वेट, मल्टी-डिस्क


   प्राइमरी रिडक्शन रेश्यो
   2.095 (88/42)


   पहला गियर रेश्यो
   2.438 (39/16)


   दूसरा गियर रेश्यो
   1.714 (36/21)


   तीसरा गियर रेश्यो
   1.333 (32/24)


   चौथा गियर रेश्यो
   1.111 (30/27)


   पांचवां गियर रेश्यो
   0.966 (28/29)


   छठा गियर रेश्यो
   0.852 (23/27)


   फाइनल ड्राइव
   चेन


   फाइनल रिडक्शन रेश्यो
   3.067 (46/15)


   फ्रेम टाइप
   ट्यूबलर डायमंड, हाई-टेंसाइल स्टील


   फ्रंट सस्पेंशन
   टेलिस्कोपिक फोर्क


   फ्रंट सस्पेंशन डायमीटर
   41 मिमी


   रियर सस्पेंशन
   हॉरिजॉन्टल बैक-लिंक स्विंगआर्म


   फ्रंट व्हील ट्रैवल
   125 मिमी


   रियर व्हील ट्रैवल
   130 मिमी


   ट्रेल
   100 मिमी


   फ्रंट टायर
   120/70 ZR17 M/C (58W)


   रियर टायर
   160/60 ZR17 M/C (69W)


   फ्रंट ब्रेक टाइप
   ड्यूल डिस्क


   फ्रंट ब्रेक डायमीटर
   300 मिमी


   फ्रंट ब्रेक कैलिपर
   ड्यूल-पिस्टन


   रियर ब्रेक टाइप
   सिंगल डिस्क


   रियर ब्रेक डायमीटर
   220 मिमी


   रियर ब्रेक कैलिपर
   सिंगल-पिस्टन


   लंबाई × चौड़ाई × ऊंचाई
   2,065 × 800 × 1,115 मिमी


   व्हीलबेस
   1,405 मिमी


   स्टीयरिंग एंगल (बाएं/दाएं)
   35° / 35°


   ग्राउंड क्लीयरेंस
   125 मिमी


   फ्यूल टैंक क्षमता
   12.0 लीटर


   सीट हाइट
   800 मिमी


   कर्ब वेट
   192 किग्रा


   अनुमानित ड्राई वेट
   179 किग्रा




/file/upload/2025/12/2932853140874542961.png
मिला नया कलर

नई Kawasaki Z650RS को नए कलर मैटेलिक ओसियन ब्लू (Metallic Ocean Blue) दिया गया है। यह कलर पुराने MY25 वर्जन के Ebony कलर की जगह ली है।

/file/upload/2025/12/8746923883216150251.png

नई कलर स्कीम मुख्य रूप से फ्यूल टैंक और साइड बॉडी पैनल्स पर देखने को मिलती है। इसके साथ ही बाइक की पहचान बने Gold कलर कॉन्ट्रास्ट को पहले जैसा रखा गया है।

/file/upload/2025/12/852972864925964261.png

2026 Z650RS अपने पुराने मॉडल की तरह ही लाइटवेट ट्रेलिस फ्रेम, मॉडर्न-रेट्रो डिजाइन और मिनिमल बॉडी पैनल्स के साथ आती है। बाइक में 12 लीटर का स्लिम फ्यूल टैंक, 820 मिमी सीट हाइट और रिलैक्स्ड राइडिंग पोजीशन मिलती है, जो इसे रोजमर्रा और वीकेंड राइड दोनों के लिए आरामदायक बनाती है।

/file/upload/2025/12/2181387353644561912.png
Kawasaki Z650RS के फीचर्स

इसमें ट्विन सर्कुलर एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ MID, राउंड LED हेडलाइट, अंडरबेली एग्जॉस्ट, 2-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल, ड्यूल-चैनल ABS जैसे फीचर्स पहले की तरह ही दिए गए हैं।
Pages: [1]
View full version: Kawasaki Z650RS नए रंगरूप में हुई लॉन्च, नई कलर स्कीम के साथ कीमत में बढ़ी

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com