LHC0088 Publish time 2025-12-30 20:57:30

मासूम सुभान की हत्या में चार्जशीट दाखिल: बेटे के गुनाह में साझीदार बना पिता भी अब सहेगा जेल की सलाखें!

/file/upload/2025/12/3302791732405475591.webp

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण संवाददाता, बदायूं। सुभान की महज आठ साल उम्र थी। पड़ोसी अरबाज उसे सोनपापड़ी खिलाने के बहाने अपने घर ले गया था और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसे शव फेंकने का मौका नहीं मिला तो उसने अपने ही घर के आंगन में गड्ढा करके उसको दफन कर दिया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बारे में उसके पिता को पता चला तो उसने शव को निकालकर उसके घर के पीछे खाली पड़े प्लाट में फेंक दिया। 22 नवंबर को दोनों हत्यारोपित पिता-पुत्र पकड़े गए। इस समय दोनों जेल में हैं। अब पुलिस ने उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। उझानी कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला नझियाई (चटईया) निवासी सुभान पुत्र अंबर अंसारी 16 नवंबर को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था।

22 नवंबर को उनके घर के पीछे खाली प्लाट में सुभान का शव पड़ा मिला था। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। 22 नवंबर को पुलिस ने पड़ोसी अरबाज और उसके पिता जाकिर को गिरफ्तार किया था। उन्होंने कबूल किया था कि बालक अक्सर उसके मुर्गियों के बच्चे मार देता था, जिससे अरबाज उससे चिढ़ता था।

इसी वजह से वह सुभान को सोनपापड़ी खिलाने के बहाने ले गया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। दूसरे दिन दोनों को जेल भेज दिया गया था। इसमें उनके घर में मिला गड्ढा आधार बनाया गया। उनके कबूलनामे, लोगों के बयानों और इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ चार्जशीट लगाई गई।
बेटे को बचाने के चक्कर में फंसा जाकिर

वैसे तो सुभान की हत्या अकेले अरबाज ने की थी लेकिन हत्या के दो दिन बाद ही उसके पिता जाकिर को पता चल गया था, जिससे वह अरबाज को बचाने का प्रयास कर रहा था। जब बात नहीं बनी तो दोनों पिता पुत्र ने 21 नवंबर की रात सुभान के शव को अपने घर से निकाल कर बाहर खाली प्लाट में फेंक दिया। पकड़े जाने के बावजूद जाकिर मामले को छिपाने का प्रयास कर रहा था। इससे पुलिस ने उसे भी मुजरिम बनाया और बेटे के साथ उसे भी जेल भेज दिया गया। इससे वो भी जेल की सजा भुगतेगा।




उझानी कस्बे में हुई आठ वर्षीय सुभान की हत्या के मामले में दोनों हत्यारोपितों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी गई है। उन्होंने हत्याकर बालक के शव को अपने घर के आंगन में दफन कर दिया था और फिर बाद में शव को निकालकर प्लाट में फेंक दिया था। इस समय दोनों आरोपित जेल में हैं। अब चार्जशीट भी दाखिल करा दी गई है।

- डा. देवेंद्र कुमार, सीओ उझानी





यह भी पढ़ें- रायता खाने से लोगों में फैला रैब‍ीज का डर, उझानी की इस घटना ने पूरे यूपी को चौंकाया, जानें पूरा मामला
Pages: [1]
View full version: मासूम सुभान की हत्या में चार्जशीट दाखिल: बेटे के गुनाह में साझीदार बना पिता भी अब सहेगा जेल की सलाखें!

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com