नोएडा में तेज रफ्तार BMW ने साइकिल सवार को कुचला, ड्यूटी से घर लौट रहे शख्स की मौके पर मौत
/file/upload/2025/12/345453863981457332.webpप्रतीकात्मक तस्वीर।
डिजिटल डेस्क, नोएडा। थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत निहारी स्थित सरस्वती स्कूल के सामने देर रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार बीएमडब्न्यू सवार ने एक साइकिल सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल के परखच्चे उड़ गए और साइकिल सवार सड़क पर दूर जा गिरा। पुलिस ने कार के मालिक मंकुल महाजन को गिरफ्तार कर लिया है। मंकुल ही उस समय कार चला रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उधर, सूचना मिलते ही सेक्टर-20 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान अवस्था में घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 49 वर्षीय अशोक शर्मा के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि मृतक नोएडा के बरौला गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, अशोक देर रात अपना काम खत्म कर घर वापस लौट रहा था, तभी वह तेज रफ्तार कार का शिकार बन गया।
#WATCH | Noida, UP | A cyclist died after a BMW car hit him in Nithari around 11 pm last night, say Police.
According to the Police, the driver and owner of the car, Mankul Mahajan, has been taken into custody. A case has been registered in the matter. pic.twitter.com/OF7Znxp0ig— ANI (@ANI) December 30, 2025
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और दुर्घटना में शामिल बीएमडब्ल्यू कार और उसके चालक को हिरासत में लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी चालक की पहचान महाजन के रूप में की। हादसे में शामिल बीएमडब्ल्यू कार को जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या चालक नशे की हालत में था?
यह भी पढ़ें- आवारा कुत्ते ने 10 साल के बच्चे के पैर का मांस नोचा, RWA की शिकायत के बावजूद नहीं जागा नोएडा प्राधिकरण
Pages:
[1]