Chikheang Publish time 2025-12-30 23:02:02

2026 में नई Tata Punch Facelift होगी लॉन्च, डिजाइन से लेकर फीचर्स तक यहां जानें क्या-क्या मिलेगा नया?

/file/upload/2025/12/1348587741310135385.webp

Tata Punch Facelift में मिलने वाले फीचर्स की डिटेल्स।



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। Tata Punch भारत की सबसे पॉपुलर माइक्रो-SUVs में से एक है। सितंबर 2024 में इसे एक छोटा अपडेट मिला था। यह अपडेट केवल वेरिएंट और हल्के फीचर तक सीमित था। अब इसे नया अपडेट दिया जाना वाला है, जो पूरी तरह से फेसलिफ्ट होने वाला है। नई Tata Punch Facelift को साल 2026 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान भारत की सड़कों पर कई बार स्पॉट किया जा चुका है। इसे देखते हुए हम यहां पर आपको बता रहे हैं कि टाटा पंच फेसलिफ्ट में क्या नई चीजें मिल सकती है? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कैसा होगा Tata Punch Facelift का डिजाइन?

[*]नई टाटा पंच का लुक मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और फ्रेश होगा। इसके फ्रंट में नया ग्रिल और बड़ा लोअर एयर डैम मिलेगा। नए हेडलैंप्स Punch EV जैसे डिजाइन में हो सकते हैं। स्लीक LED DRLs मिलने की उम्मीद है, हालांकि कनेक्टेड LED एलिमेंट नहीं होगा। इसके साइड प्रोफाइल में अपराइड स्टांस और शॉर्ट ओवरहैंग्स को पहले की तरह रखा जा सकता है।
[*]टाटा पंच फेसलिफ्ट में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और ड्यूल-टोन रूफ ऑप्शन भी मिलेगा। इसे नया कलर भी दिया जा सकता है। रियर में बदलाव के तौर पर नया बंपर और फॉक्स स्किड प्लेट मिलने की संभावना है।

Tata Punch Facelift का इंटीरियर

[*]नई टाटा पंच का केबिन ज्यादा प्रीमियम और फीचर लोडेड हो सकता है। इसमें नई 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, Tata की नई \“फिजिटल\“ HVAC पैनल भी मिल सकती है, जिसमें टच बटन और फिजिकल टॉगल दोनों होंगे।
[*]इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल + रियर AC वेंट्स, वॉइस-असिस्टेड सनरूफ, ऑटो-फोल्डिंग ORVMs, कूल्ड ग्लव बॉक्स जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

कौन-सा इंजन मिलेगा?

Tata Punch Facelift में किसी तरह का मेकैनिकल बदलाव देखने के लिए नहीं मिल सकता है। इसमें पहले की तरह ही 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर Revotron पेट्रोल इंजन ऑफर किया जाएगा। यानि जो Punch पहले से भरोसेमंद ड्राइविंग अनुभव देती है, वह आगे भी बना रहेगा।
कितनी बढ़ सकती है कीमत?

मौजूदा टाटा पंच की कीमत 5.50 लाख रुपये से लेकर 9.30 लाख रुपये तक है। 2026 Tata Punch Facelift की अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये से लेकर 9.50 लाख रुपये तक हो सकती है। यानी कीमत में 30 से 50 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। नई टाटा पंच का मुकाबला Citroen C3, Maruti Suzuki Ignis, Hyundai Exter से होता है।
Pages: [1]
View full version: 2026 में नई Tata Punch Facelift होगी लॉन्च, डिजाइन से लेकर फीचर्स तक यहां जानें क्या-क्या मिलेगा नया?

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com