cy520520 Publish time 2025-12-30 23:27:07

पटना से बोधगया, राजगीर व कैमूर तक दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

/file/upload/2025/12/7991666632748904651.webp

पटना से बोधगया, राजगीर व कैमूर तक दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें



राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार नए वर्ष में बिहारवासियों और पर्यटकों को एक बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। राजधानी पटना से राज्य के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए 40 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। इन ई-बसों का परिचालन पटना से बोधगया, राजगीर, कैमूर, सीतामढ़ी, वैशाली समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के लिए किया जाएगा। परिवहन विभाग ने ई-बस सेवा शुरू करने की कार्ययोजना को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण के अनुसार इस पहल से बिहार में पर्यटन के क्षेत्र में मौजूद असीम संभावनाओं को नई मजबूती मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि बीते 20 वर्षों में राज्य में सड़क, पुल और अन्य आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विकास हुआ है।

इसके चलते अब बड़ी संख्या में देश-विदेश से लोग बिहार के ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों को देखने आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में आधुनिक, सुविधायुक्त और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन व्यवस्था विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत फरवरी 2026 से संभावित है। फिलहाल बसों के रूट निर्धारण को लेकर पर्यटन विभाग और परिवहन विभाग के बीच लगातार बैठकें हो रही हैं।

अंतिम रूप से रूट तय होते ही बसों के परिचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि इस सेवा के शुरू होने से बिहार भी गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों की तरह बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में उभर सकता है।

पर्यटन स्थलों पर चलने वाली इन ई-बसों में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बसों में आरामदायक सीटों के साथ टेलीविजन, म्यूजिक सिस्टम और मोबाइल चार्जिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इसके अलावा यात्रा के दौरान यात्रियों को संबंधित पर्यटन स्थलों की जानकारी भी दी जाएगी, जिससे सफर न केवल आरामदायक बल्कि ज्ञानवर्धक भी होगा।

इन बसों के माध्यम से पर्यटक राजगीर की जेठियन पहाड़ी, कैमूर का ललपनिया झील, बोधगया और वैशाली जैसे प्रसिद्ध स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। सरकार का मानना है कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से जहां प्रदूषण में कमी आएगी, वहीं पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
आम बसों में मिलने वाली सुविधाएं

[*]पर्यटन स्थलों पर चलने वाली ई-बस में हर वर्ग के सैलानियों का ख्याल रखा जायेगा।
[*]इनमें आरामदायक सीटों के अलावा टेलीविजन, म्यूजिक, मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधा होगी।
[*]बसों से यात्रा कर लोग राजगीर का जेठियन पहाड़ी, कैमूर का ललपनिया झील समेत अन्य कई जगह की जानकारी ले सकेंगे।


यह भी पढ़ें- New Year Trip 2026: न्यू ईयर पर पटना के पास घूमने का है प्लान? पहाड़, इतिहास और संस्कृति-सुकून से भर देगी ये ट्रिप
Pages: [1]
View full version: पटना से बोधगया, राजगीर व कैमूर तक दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com