LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

Rail Time Table 2026: पहली जनवरी से बदल जाएगी ट्रेनों की टाइमिंग, रांची-हावड़ा समेत कई रूट्स पर नया शेड्यूल

/file/upload/2025/12/4763114650111246172.webp

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2026 के लिए नया टाइम टेबल जारी कर दिया है, जो एक जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। नए टाइम टेबल के तहत हावड़ा, शालीमार, रांची, हटिया, टाटानगर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर अनेक ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रांची से चलने वाली ट्रेन संख्या 18631 रांची–चोपान का प्रस्थान समय 09.45 बजे से बदलकर 09.50 बजे कर दिया गया है, वहीं 18603 रांची–गोड्डा का प्रस्थान समय 15.05 बजे से घटाकर 14.50 बजे किया गया है।

इसके अलावा 18614 चोपान–रांची का आगमन समय 19.00 बजे से बढ़ाकर 19.10 बजे, 20408 नई दिल्ली–रांची का आगमन समय 08.20 बजे से 08.25 बजे, 58033 बोकारो स्टील सिटी–रांची का आगमन समय 12.20 बजे से 12.30 बजे, 18085 खड़गपुर–रांची का आगमन समय 12.35 बजे से 12.40 बजे, 18620 गोड्डा–रांची का आगमन समय 04.00 बजे से 04.10 बजे, 18630 गोरखपुर–रांची का आगमन समय 09.25 बजे से 09.30 बजे तथा 63597 रांची–असनसोल का आगमन समय 18.50 बजे से बढ़ाकर 19.15 बजे कर दिया गया है।

वहीं हटिया से चलने वाली ट्रेनों में भी बदलाव किया गया है, जिसमें 12817 हटिया–आनंद विहार का प्रस्थान समय 14.35 बजे से घटाकर 14.25 बजे, 13514 हटिया–असनसोल का प्रस्थान समय 14.55 बजे से घटाकर 14.45 बजे, 18616 हटिया–हावड़ा का प्रस्थान समय 21.30 बजे से घटाकर 21.20 बजे और 18175 हटिया–झारसुगुड़ा का प्रस्थान समय 13.10 बजे से घटाकर 13.00 बजे किया गया है।

इसके साथ ही 18601 टाटानगर–हटिया का आगमन समय 18.30 बजे से बढ़ाकर 18.50 बजे, 58660 राउरकेला–हटिया का आगमन समय 09.45 बजे से बढ़ाकर 10.00 बजे तथा 18638 एसएमवीटी बेंगलुरु–हटिया का आगमन समय 12.15 बजे से बढ़ाकर 12.20 बजे किया गया है।

इसके अलावा भारतीय रेलवे ने कुछ ट्रेनों में अस्थायी स्टॉपेज भी लागू करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत 18637/18638 हटिया–एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस को 4 जनवरी से राजगंगपुर स्टेशन पर ठहराव मिलेगा, जबकि 18615/18616 हावड़ा–हटिया एक्सप्रेस को 1 सितंबर 2025 से कंद्रा स्टेशन पर अस्थायी स्टॉपेज दिया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेनों का संशोधित समय अवश्य जांच लें।
Pages: [1]
View full version: Rail Time Table 2026: पहली जनवरी से बदल जाएगी ट्रेनों की टाइमिंग, रांची-हावड़ा समेत कई रूट्स पर नया शेड्यूल

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com