Chikheang Publish time Half hour(s) ago

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अचानक पहुंच गए रजावली माइनर देखने, दौड़े-दौड़े पहुंचे अफसर

/file/upload/2025/12/3912642293533566962.webp

माइनर देखने अचानक पहुंचे जल शक्ति मंत्री।



जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। बरेली से आगरा जाते समय सोमवार रात साढ़े आठ बजे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अचानक रजावली आ गए। उन्होंने रजावली माइनर का जायजा लिया। जानकारी मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। 20 मिनट तक रुके मंत्री ने किसानों से उनकी समस्याएं भी पूछीं। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को पानी को लेकर कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
20 मिनट तक मंत्री ने सभी अवर अभियंताओं से स्थिति की जानकारी ली

लखनऊ से बरेली, बदायूं, कासगंज और एटा होते हुए मंत्री आगरा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान वह रजावली में रुक गए। इस दौरान माइनर के आसपास मिले किसानों से मंत्री ने पानी की उपलब्धता की जानकारी की। 20 मिनट तक मंत्री ने सभी अवर अभियंताओं से स्थिति की जानकारी ली।

मंत्री ने निर्देश दिए कि नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाया जाए। इस दौरान अधिशाषी अभियंता दिनेश प्रताप सिंह, सहायक अभियंता वैभव शर्मा, अवर अभियंता श्याम सुंदर के अलावा अन्य उपस्थित रहे।
Pages: [1]
View full version: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अचानक पहुंच गए रजावली माइनर देखने, दौड़े-दौड़े पहुंचे अफसर

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com