LHC0088 Publish time Half hour(s) ago

Pradosh Vrat 2026: 1 या 2 जनवरी, कब है नए साल का पहला प्रदोष व्रत, यहां पढ़ें सही तिथि और शुभ मुहर्त

/file/upload/2025/12/6532659453458701091.webp

Pradosh Vrat 2026: महादेव की पूजा से मिलता है शुभ फल (Image Source: AI generated)



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना होती है। इस दिन प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2026) किया जाता है। इस दिन जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत करने से भोलेनाथ के संग मां पार्वती की कृपा बरसती है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
प्रदोष व्रत 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat 2026 Date and Shubh Muhurat)


वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 01 जनवरी को देर रात 01 बजकर 47 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 01 जनवरी को देर रात 10 बजकर 22 मिनट पर होगा। ऐसे में 01 जनवरी को साल 2026 का पहला प्रदोष व्रत किया जाएगा।

/file/upload/2025/12/7956501291538548811.jpg
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय का समय: प्रातः 07 बजकर 14 मिनट पर
चन्द्रोदय का समय: 03 बजकर 14 मिनट पर
सूर्यास्त का समय: सायं 05 बजकर 35 मिनट पर
चन्द्रास्त का समय: 02 जनवरी को 06 बजकर 07 मिनट पर
शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05 बजकर 25 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट पर
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट पर
गोधूलि मुहूर्त: दोपहर 05 बजकर 33 मिनट से 06 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 08 मिनट से 02 बजकर 50 मिनट पर
प्रदोष व्रत पूजा विधि (Pradosh Vrat Puja Vidhi)

[*]प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें।
[*]साफ कपड़ें धारण करें और व्रत का संकल्प लें।
[*]संध्याकाल में दीपक जलाकर महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करें।
[*]शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें।
[*]चंदन का तिलक लगाएं।
[*]व्रत कथा का पाठ करें और मंत्रों का जप करें।
[*]फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं।

इन बातों का रखें ध्यान

[*]किसी से वाद-विवाद न करें
[*]तामसिक चीजों का सेवन न करें।
[*]घर और मंदिर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
[*]शिव चालीसा का पाठ का जरूर करें।
[*]अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें।
[*]शिवलिंग का अभिषेक जरूर करें।
[*]फल दूध, दही और साबूदाना का सेवन किया जा सकता है।
[*]अगले दिन सुबह व्रत का पारण करें।


यह भी पढ़ें- January Vrat Festivals 2026: इस व्रत से होगी जनवरी की शुरुआत, पढ़ें पहले सप्ताह के व्रत-त्योहारों की सूची

यह भी पढ़ें- New Year 2026: नए साल के पहले दिन राशि अनुसार करें ये आसान उपाय, खुशियों से भर जाएगा घर-संसार

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Pages: [1]
View full version: Pradosh Vrat 2026: 1 या 2 जनवरी, कब है नए साल का पहला प्रदोष व्रत, यहां पढ़ें सही तिथि और शुभ मुहर्त

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com