Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

नए साल की खुशियों में बाधा, दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट शेड्यूल में रही रद इस पर

/file/upload/2025/12/7269590896404050474.webp

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।



संवाद सहयोगी, दरभंगा । दिल्ली से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट के रद होने से नए साल की खुशियों पर शिकंजा कस गया। बुधवार को बड़ी संख्या में लोग नए साल पर अपने घर लौटने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अचानक फ्लाइट रद होने की जानकारी ने यात्रियों को परेशान कर दिया। कई यात्री काफी देर तक एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे, जबकि कुछ को वैकल्पिक व्यवस्था के इंतजार में समय गंवाना पड़ा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बुधवार को 12 विमानों का हुआ आवागमन

दिल्ली से आनेवाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट शेड्यूल में रद रही। फ्लाइट रद होने की सूचना विमानन कंपनी की ओर यात्रियों को पहले दे दी गई थी। इससे यात्रियों को सूचना तो जरूर मिल गई लेकिन यात्रियों को मायूसी हुई।

दरभंगा एयरपोर्ट से बुधवार को 12 विमानों का आवागमन हुआ। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:50 से आठ मिनट पहले पहुंच गई।

मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 334 निर्धारित समय 12 बजे से 19 मिनट विलंब से 12:19 में पहुंची। कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 12:20 से नौ मिनट विलंब से 12:29 में पहुंची।

मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई628 निर्धारित समय 12:45 से 45 मिनट विलंब से 1:30 में पहुंची। हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से छह मिनट विलंब से 2:11 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय 3:10 से आठ मिनट पहले पहुंच गई।

इससे पहले दरभंगा एयरपोर्ट से मंगलवार को 10 विमानों का आवागमन हुआ। मुंबई और कोलकाता से आने-जाने वाली इंडिगो व स्पाइसजेट की एक-एक जोड़ी फ्लाइट शेड्यूल में नहीं रही।

इससे दरभंगा और कोलकाता के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या शून्य और मुंबई हवाई मार्ग पर कमी दर्ज की गई। खराब मौसम और ठंड के बीच सभी फ्लाइटें निर्धारित समय से पहले एयरपोर्ट पर लैंड की।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से दरभंगा आने वाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:50 से दो मिनट पहले पहुंच गई। मुंबई से दरभंगा आने वाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1529 निर्धारित समय 1:20 से 15 मिनट पहले पहुंच गई।

हैदराबाद से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 11 मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय 3:10 से चार मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 3:50 से 45 मिनट पहले पहुंच गई।
Pages: [1]
View full version: नए साल की खुशियों में बाधा, दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट शेड्यूल में रही रद इस पर

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com