deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

विवाहिता को दहेज के ल‍िए मारपीट कर घर से निकाला, पुल‍िस ने पांच आरोप‍ियों पर दर्ज क‍िया केस

/file/upload/2025/12/6860723528256607966.webp



संवाद सूत्र, दुधारा। एक विवाहिता को दहेज के लिए ससुराल के लोगों के द्वारा प्रताड़ित किया गया। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मामला दुधारा थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव का है।

दुधारा थाने में दी गयी तहरीर में मोहम्मद हारुन पुत्र मोहम्मद रफीक ने उल्लेख किया है कि उसने अपनी पुत्री हसीना खातून की शादी एक वर्ष पूर्व इमरान अहमद के साथ किया था। शादी के कुछ दिनों बाद ही मेरी पुत्री को उसके पति इमरान अहमद तथा अन्य लोग प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग करते थे। पचास हजार नगदी लाने की बात कहने लगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह सब पूरा नहीं होने पर मेरी पुत्री को मारपीट कर घर निकाल दिया। कई बार समझाने के बाद भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर इमरान अहमद, रजिया खातून, नूरसबा, मोहम्मद इब्राहिम, फैजान के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

दुधारा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।
Pages: [1]
View full version: विवाहिता को दहेज के ल‍िए मारपीट कर घर से निकाला, पुल‍िस ने पांच आरोप‍ियों पर दर्ज क‍िया केस

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com