Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

IAS-IPS Transfer : झारखंड सरकार की प्रशासनिक सर्जरी, अर्णव मिश्रा जमशेदपुर व अभिनव प्रकाश सरायकेला के एसडीएम

/file/upload/2026/01/6467162589954693433.webp


जासं, जमशेदपुर। झारखंड सरकार ने वर्ष 2025 के अंतिम दिन बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस प्रशासनिक सर्जरी के तहत कोल्हान प्रमंडल सहित राज्य के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।



कोल्हान प्रमंडल में प्रशासनिक नेतृत्व में अहम बदलाव किए गए हैं। 2023 बैच के आईएएस अधिकारी अर्णव मिश्रा को जमशेदपुर (धालभूम) का नया अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया गया है। वहीं, अभिनव प्रकाश को सरायकेला अनुमंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।    दोनों अधिकारी अब तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे और सरकार ने उन्हें महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व सौंपा है। पश्चिमी सिंहभूम जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए उत्कर्ष कुमार को नया उप विकास आयुक्त (डीडीसी)-सह-जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त किया गया है।    उत्कर्ष कुमार इससे पहले रांची सदर के एसडीएम के पद पर कार्यरत थे। प्रशासनिक फेरबदल के साथ-साथ पुलिस महकमे में भी बड़े बदलाव किए गए हैं।    चक्रधरपुर के एसडीपीओ शिवम प्रकाश को उनके वर्तमान पद से हटाकर राज्यपाल के परिसहाय (एडीसी) के रूप में राजभवन में पदस्थापित किया गया है। वहीं, झारखंड जगुआर के एसपी राजेश कुमार को जमशेदपुर स्थित जैप-6 का समादेष्टा नियुक्त किया गया है।



इसके साथ ही, 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद प्रकाश, जो अब तक जैप-6 के समादेष्टा थे, को पदोन्नति देते हुए डीआईजी, बोकारो बनाया गया है।



राज्य स्तर पर भी कई अहम विभागों में नेतृत्व बदला गया है। अमिताभ कौशल को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।    अबु इमरान को वित्त विभाग का सचिव तथा छवि रंजन को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) का अभियान निदेशक बनाया गया है।

इसके अलावा आदित्य पांडेय को हजारीबाग सदर, कुमार रजत को रांची सदर और लोकेश बारंगे को धनबाद का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।



सरकार के इस व्यापक तबादले को प्रशासनिक कार्यों में गति लाने और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Pages: [1]
View full version: IAS-IPS Transfer : झारखंड सरकार की प्रशासनिक सर्जरी, अर्णव मिश्रा जमशेदपुर व अभिनव प्रकाश सरायकेला के एसडीएम

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com