Himachal News: हिमाचल में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड, शिमला-ऊना और कांगड़ा में लुढ़का पारा, जानें कैसा है मौसम
/file/upload/2026/01/5731436641286536770.webpप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है (फोटो: जागरण)
जागरण संवाददाता, शिमला। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना है।
शिमला में 1 जनवरी को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 2 जनवरी को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
ऊना में 1 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 2 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
कांगड़ा में 1 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 2 जनवरी को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Pages:
[1]