cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

क्या होता है ISO सर्टिफिकेट ? जिसे पाने वाली UP की पहली कलक्ट्रेट बनेगी बुलंदशहर

/file/upload/2026/01/8109198075508933187.webp

बुलंदशहर कलक्ट्रेट का मुख्य द्वार



भूपेंद्र शर्मा, जागरण, बुलंदशहर। बुलंदशहर कलक्ट्रेट यानी डीएम कार्यालय के सभी पटल का माहौल बदला हुआ है। यहां पर अंतरराष्ट्रीय प्रबंधन प्रणाली के मानकों का अनुपालन करते हुए सार्वजनिक सेवाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है। निर्धारित समय सीमा पर आमजन का काम हो रहा है। आमजन को भटकना नहीं पड़ रहा। फाइलों का अंबार मेज पर नहीं है। सभी अलमारियों में व्यवस्थित रखी हुई हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

डीएम कार्यालय से लेकर एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, राजस्व रिकार्ड रूम समेत सभी 30 पटल का कायाकल्प हो चुका है। यह कवायद अंतरराष्ट्रीय प्रबंधन प्रणाली के मानकों पर खरा उतरने की है। इन मानकों पर सफल होने पर ही बुलंदशहर कलक्ट्रेट को आइएसओ: 9001: 2015 सर्टिफिकेट मिलेगा। आइएसओ प्रमाण पत्र पाने वाली प्रदेश की पहली कलक्ट्रेट बुलंदशहर बनेगी।

कलक्ट्रेट में आमजन को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली का लाभ मिलेगा। इनके बोर्ड भी कार्यालयों के बाहर लगा दिए गए हैं। इसमें आमजन को दी जाने वाली सार्वजनिक सेवाओं को समय सीमा में देना, फाइलों का रखरखाव व अन्य कामों को गुणवत्ता पूर्वक किया जा रहा है। इसके लिए नए साल में जनवरी में भारतीय गुणवत्ता परिषद बुलंदशहर कलक्ट्रेट को आइएसओ: 9001: 2015 सर्टिफिकेट जारी करेगा। इसकी अभी प्रक्रिया चल रही है।
यह है आइएसओ सर्टिफिकेट

आइएसओ सर्टिफिकेट एक अंतरराष्ट्रीय मानक है। इसमें किसी संगठन की गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (QMS) को प्रमाणित किया जाता है। इसमें सुनिश्चित किया जाता है कि वह ग्राहक और नियामक आवश्यकताओं को पूरा करने वाले उत्पाद और सेवा लगातार प्रदान कर सकता है। इससे आमजन या ग्राहक की संतुष्टि बढ़ती है। साथ ही दक्षता में सुधार होता है, और यह सभी प्रकार के उद्योगों और संगठनों के लिए लागू होता है।

यह भी पढ़ें- 12वीं के छात्र ने बनाया AI पालना, रोते बच्चे को हंसाएगा, झुलाएगा, लोरी सुनाएगा, इसके साथ और भी हैं इसकी वि‍शेषताएं
जनवरी माह में होगा आडिट

जिला प्रबंधक ई गवर्नेस पीयूष चौधरी बताते हैं कि भारतीय गुणवत्ता परिषद में आइएसओ सर्टिफिकेट के लिए अगस्त माह में आवेदन किया गया था। इस पर राष्ट्रीय गुणवत्ता संवर्धन बोर्ड ने कलक्ट्रेट की पटल पर गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (क्यूएमएस) का पालन करने की गाइड लाइन दी है। इसी गाइड लाइन का पालन करते हुए डीएम कार्यालय, एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, स्थानीय निकाय, राजस्व अभिलेखागार, स्टाम्प सेक्टशन समेत 30 पटल को नया रूप दिया गया है। सभी कार्यालयों के बाहर क्यूएमएस के बोर्ड लगा दिए गए हैं। जनवरी माह में राष्ट्रीय गुणवत्ता संवर्धन बोर्ड द्वारा आडिट के बाद सर्टिफिकेट जारी होने की संभावना है।
इन्होंने कहा


जिले के नागरिकों को कुशल, पारदर्शी और उच्च गुणवत्ता वाली सार्वजनिक सेवाएं देने की प्रतिबद्धता को लेकर आइएसओ सर्टिफिकेट लेने का प्रयास किया जा रहा है। कर्मचारियों की जवाबदेही, बेहतर वातावरण तथा निरंतर सुधार को लेकर कलक्ट्रेट के सभी पटलों पर गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को लागू किया है। बुलंदशहर कलक्ट्रेट प्रदेश में पहला कलक्ट्रेट होगा, जिसको आइएसओ सर्टिफिकेट मिलेगा।
- श्रुति, जिलाधिकारी
Pages: [1]
View full version: क्या होता है ISO सर्टिफिकेट ? जिसे पाने वाली UP की पहली कलक्ट्रेट बनेगी बुलंदशहर

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com