cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

लखनऊ में लो विजिबिलिटी, कई चक्कर काटकर दिल्ली वापस लौटा एअर इंडिया का विमान

/file/upload/2026/01/5887670250784460553.webp

विमान कई चक्कर काटने के बाद नहीं उतर सका



जागरण संवाददाता, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को सुबह थोड़ी चमक बिखेरने के बाद सूरज धुंध और बादलों की आगोश में खो गया। जिसके कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई और इसका असर वायु और रेल यातायात के साथ सड़क पर भी दिखा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी पर शुक्रवार सुबह के बाद विजिबिलिटी बहुत कम हो गई। यहां पर कैट 3 बी इंस्ट्रुमेंटल लैंडिंग सिस्टम होने के बाद भी एअर इंडिया का विमान कई चक्कर काटने के बाद नहीं उतर सका। इस विमान को दिल्ली डाइवर्ट कर दिया गया। इसी तरह लखनऊ से नई दिल्ली और नई दिल्ली से लखनऊ तेजस एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया।
एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स 2171 दिल्ली से सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंची थी। लखनऊ एयरपोर्ट पर घना कोहरा होने के कारण पायलट ने कई बार लैंडिंग का प्रयास किया। आखिर में उड़ान वापस दिल्ली डाइवर्ट हो गई। इसी तरह कई और उड़ानें भी काफी देरी से आईं।
Pages: [1]
View full version: लखनऊ में लो विजिबिलिटी, कई चक्कर काटकर दिल्ली वापस लौटा एअर इंडिया का विमान

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com