Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

दो पाकिस्तानी महिलाओं की मौत, यह है कारण, पाक सरकार के जरिए उनके परि‍वार को दी गई जानकारी

/file/upload/2026/01/683872094972260134.jpg

प्रतीकात्‍मक फोटो



जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। पि‍छले माह में दो वृद्ध पाकिस्तानी महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाएं लंबी अवधि का वीजा यानि Long term visa (LTV) पर जिले में रह रही थीं। दोनों महिलाओं की वृद्धावस्था एवं बीमारी के चलते मौत हुई है।

सिकंदराबाद की मूल निवासी शरीफन बेगम की जल्लाउद्दीन के साथ निकाह हुआ था। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद शरीफन बेगम अपने पति एवं बच्चों के साथ पाकिस्तान चली गई थी और उन्हें वहीं पाकिस्तान की नागरिकता मिल गई थी। जल्लाउद्दीन की मृत्यु के बाद 18 सितंबर 1956 को शरीफन बेगम पाकिस्तान से लंबी अवधि का वीजा पर अपने मायके बुलंदशहर आ गई और उन्होंने स्वजन की मर्जी से मुहल्ला देवीपुरा निवासी मुंशी खां से दूसरा निकाह कर लिया।

मुंशी खां से शरीफन बेगम ने दो पुत्र नन्हे और इकबाल को जन्म दिया। वर्तमान में शरीफन बेगम का बड़ा बेटा नन्हे नोएडा और इकबाल खुर्जा में कबाड़े का कमा करते हैं। दूसरे पति मुंशी खां की मृत्यु के बाद वह अपने दोनों पुत्रों के साथ रह रही थी। विगत 24 दिसंबर 2025 को 92 वर्षीय शरीफन बेगम की वृद्धावस्था व बीमारी के चलते मौत हो गई।

वहीं दूसरी ओर गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव सोहनपुर निवासी 89 वर्षीय मेहरु निशा का निकाह जमील अहमद से हुआ था। बंटवारे के बाद मेहरु निशा पति जमील अहमद के साथ पाकिस्तान चली गई और वहीं पाकिस्तान की नागरिकता मिल गई थी। मेहरु निशा ने पाकिस्तान में पुत्र शेर मोहम्मद और पुत्री रुकसाना को जन्म दिया।

पति जमील अहमद की मृत्यु हो जाने के बाद 12 मई 1967 को मेहरू निशा वापस अपने मायके सोहनपुर गांव वापस आ गई और उन्होंने दूसरा निकाह नहीं किया। वह लंबी अवधि के वीजा पर अपने स्वजन के साथ गांव में रह रही थीं। 19 दिसंबर को बीमारी एवं वृद्धावस्था के चलते उनका निधन हो गया। उक्त घटनाओं के बाद से मृतकों के घर में कोहराम मचा है।

इन्‍होंने कहा

जिले में एलटीवी पर 19 पाकिस्तानी रह रहे थे। दिसंबर माह में वृद्धावस्था एवं बीमारी के चलते पाकिस्तानी महिला शरीफन बेगम और मेहरु निशा का निधन हो गया। इस बाबत पाकिस्तान सरकार के जरिए मृत महिलाओं के स्वजन को जानकारी दी जा चुकी है। वर्तमान में लंबी अवधि का वीजा पर जिलेभर में 17 पाकिस्तानी रह रहे हैं।
नरेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक, एलआइयू बुलंदशहर।
Pages: [1]
View full version: दो पाकिस्तानी महिलाओं की मौत, यह है कारण, पाक सरकार के जरिए उनके परि‍वार को दी गई जानकारी

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com