cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

ऐसे नेता जिन्हें फरीदपुर की जनता ने लगातार दो बार जिताया, भाजपा विधायक प्रो. श्याम बिहारी ने एक दिन पहले मनाया था जन्मदिन

/file/upload/2026/01/1673759822931696539.jpg

बरेली विधायक का फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, बरेली। प्रो. श्याम बिहारी लाल ऐसे विधायक थे, जिन्हें फरीदपुर की जनता ने लगातार दो बार समर्थन देकर विधानसभा में पहुंचाया। लोगों के समर्थन की वजह से ही वह लगातार दूसरी बार विधायक बनने वाले दूसरे नेता बन गए। जबकि इस सीट के लिए यह कहा जाता है कि यहां की जनता हर बार चुनाव में अपना नेता बदल देती है।
कांग्रेस से वर्ष 1952 और 1957 में लगातार चुनाव जीते थे सुंदरलाल

बरेली जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में फरीदपुर का लंबा इतिहास रहा है। यहां की जनता ने लगातार किसी नेता को अपने सिर-माथे पर बैठाकर नहीं रखा। वर्ष 2022 के चुनाव से पहले तक यहां सिर्फ एक बार ही किसी नेता के नाम ही लगातार दूसरी बार विधानसभा तक पहुंचने का रिकार्ड था। कांग्रेस पार्टी से वर्ष 1952 में पहली बार सुंदरलाल चुनाव जीतकर विधायक बने थे। फिर 1957 में हुए चुनाव में भी फरीदपुर की जनता ने उन्हें भरपूर समर्थन देकर विधायक बनाया। उनके बाद से कोई भी विधायक लगातार दूसरी बार नहीं चुने जा सके। हेमराज दो, नंद राम तीन और सियाराम सागर चार बार इस सीट पर विधायक चुने गए लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं रहा।
विधायक प्रो. श्याम बिहारी को 2017 व 2022 में लोगों का साथ मिला

भाजपा ने वर्ष 2007 और फिर 2012 में प्रो. श्याम बिहारी लाल को टिकट दिया, लेकिन नतीजे उनके अनुकूल नहीं आए। दोनों बार उन्हें दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। बावजूद इसके उन्होंने प्रयास नहीं छोड़ा। जनता के बीच अपनी पैठ मजबूत की। वर्ष 2012 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और 83 हजार से अधिक वोटर पाकर जीत दर्ज की। अपने कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र में जमकर विकास कार्य कराए। इसी का नतीजा रहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में जनता ने उन्हें दोबारा मौका दिया। वह दोबारा विधानसभा पहुंचे।

फरीदपुर निवासी एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने बताया कि विधायक सुंदर लाल को लगातार दो बार चुनाव जीतने के बाद लोग महाशय कहने लगे थे। प्रो. श्याम बिहारी ने 69 साल पुराने उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उनकी जनता के बीच अच्छी पकड़ थी। उनके निधन से पूरे विधानसभा क्षेत्र में शोक है।
गुरुवार को मनाया था 60वां जन्मदिन

प्रो. श्याम बिहारी लाल ने गुरुवार शाम 6.30 बजे फरीदपुर में समर्थकों के साथ अपना 60वां जन्मतिथि समारोह मनाया था। शुक्रवार दोपहर को पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने वर्ष 2026 में होने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा बनाने के लिए बैठक बुलाई, जिसमें प्रो. श्याम बिहारी लाल भी शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें- बरेली में भाजपा विधायक प्रो. श्याम बिहारी का निधन, कार्डियक अरेस्ट से मिनटों में गई जान
वर्ष 1999 में एबीवीपी के महानगर अध्यक्ष बने थे प्रो. श्याम बिहारी


भाजपा बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने बताया कि प्रो. श्याम बिहारी करीब 1995 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए थे। वर्ष 1999 में वह एबीवीपी के महानगर अध्यक्ष बने। वह दो बार 2002 और 2004 में एबीवीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2009 में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2010 में जिला महामंत्री और फिर 2012 में जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए पार्टी के लिए कार्य किए।
Pages: [1]
View full version: ऐसे नेता जिन्हें फरीदपुर की जनता ने लगातार दो बार जिताया, भाजपा विधायक प्रो. श्याम बिहारी ने एक दिन पहले मनाया था जन्मदिन

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com