Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

किसान की पशुशाला में बंधे तीन मवेशी चोरी, गांव में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/12/article/image/UP-Police-news-(2)-1768200196803.jpg



शनिवार रात वाहन में लाद कर ले गए चोर



प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए दी तहरीर

जागरण संवाददाता, अमरोहा। चोरों ने किसान की पशुशाला में बंधे तीन मवेशी चोरी कर लिए तथा उन्हें वाहन में लाद कर ले गए। घटना की जानकारी तडके में उस समय हुई जब किसान मवेशियों को चारा डालने उठा। किसान ने बताया कि मवेशियो की कीमत लगभग दो लाख रुपये है। प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।

चोरी की यह घटना देहात थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अल्यारपुर की है। यहां पर किसान महिलाल सिंह का परिवार रहता है। घर के बाहर उनकी पशुशाला है, जिसमें मवेशी बंधे थे। शनिवार रात चोर उनकी पशुशाला से तीन मवेशी चोरी कर ले गए। तड़के में जब वह मवेशियों को चारा डालने पशुशाला पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने फौरन शोर मचा दिया।

स्वजन व गांव के लोग भी जाग गए तथा जंगल में मवेशियों को तलाश किया। कहीं कोई सुराग नहीं मिला। दिन निकलने पर देखा तो उनके घर के बाहर किसी वाहन के टायरों के निशान बने थे।

वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि रात में एक टेम्पो गांव से बाहर जाता देखा गया था। माना जा रहा है कि चोर उसी वाहन में मवेशियों को लाद कर ले गए हैं। महिलाल ने चोरी हुए मवेशियों की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई है। प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।

देहात थाना पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे चोर

गजरौला में लूट की ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देने के बाद बदमाशों के निशाने पर अब देहात थाना क्षेत्र है। बीते एक पखवाड़े में चोरों ने थाना क्षेत्र में एक के बाद एक चोरी की कई वारदात को अंजाम दे दिया। लगातार पुलिस को चुनौती देने वाले चोर अभी तक पकड़ से दूर हैं। एक भी घटना का राजफाश नहीं हो सका है। जबकि आम जनता भयभीत है। रात्रि गश्त सड़कों से नदारद है।

देहात थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर नजर दौड़ाएं तो 26 दिसंबर को अति सुरक्षित मानी जाने वाली कलक्ट्रेट के पीछे स्थित आफिसर्स कालोनी में न्यायिक कर्मी के घर से चोरों ने सवा लाख रुपये की नकदी व जेवरात समेत लगभग 37 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया था। अभी तक पुलिस उस घटना का राजफाश नहीं कर सकी है।

उसके बाद यमुनानगर कालोनी, अमरोहा ग्रीन कालोनी तथा आरजू एन्क्लेव के मंदिरों से दानपात्र चोरी की घटना एक ही रात में की गई थी। चोर सीसीटीवी में भी कैद हुआ था। इसके अलावा जिला न्यायालय के बाहर से बाइक चोरी व कलक्ट्रेट के सामने मिठाई की दुकान से भी चोरी कर ली गई थी।

यह घटना भी सीसीटीवी में कैद हुई थी। उसके बाद भी देहात थाना पुलिस चोरों को नहीं पकड़ सकी है। अब जबकि दो दिन पहले देहात थाना क्षेत्र में एक ही रात में 12 ट्यूबवेल से स्टार्टर चोरी तथा शनिवार रात को किसान के मवेशी चोरी किए जाने की घटना को अंजाम दे दिया गया। ताबड़तोड़ बढ़ रही चोरी की वारदात को लेकर जहां लोग दहशत में हैं वहीं पुलिस इन्हें गंभीरता से नहीं ले रही है।
Pages: [1]
View full version: किसान की पशुशाला में बंधे तीन मवेशी चोरी, गांव में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com