cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

Rajasthan Exam Calendar 2026: राजस्थान में 1 लाख से अधिक पदों पर नौकरी का एलान, 44 भर्तियों के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/13/article/image/Rajasthan-Exam-Calendar-2026-1768293642122.jpg

Rajasthan Exam Calendar 2026



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान सरकार की ओर से राज्य में 1 लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती का एलान किया गया है। राजस्थान सरकार ने भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी करके कुल 44 भर्तियों का एलान किया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो अपनी योग्यता के अनुसार भर्तियों का चयन करके आगे की तैयारियां शुरू कर सकते हैं।
भर्ती परीक्षा व एग्जाम डेट

आप यहां से सभी भर्तियों, पदों की संख्या व एग्जाम डेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं। पूरा एग्जाम कैलेंडर निम्नलिखित है-



   भर्ती परीक्षा का नाम
   पदों की संख्या
   परीक्षा का माह


   प्राध्यापक भर्ती-2025
   09
   जनवरी


   राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-I) सीधी भर्ती परीक्षा 2025
   5449
   जनवरी


   राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-II) (विज्ञान गणित) सीधी भर्ती परीक्षा-2026
   1043
   जनवरी


   राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल III) ( सामाजिक अध्य्यन) सीधी भर्ती परीक्षा-2025
   296
   जनवरी


   राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-IIII) (अंग्रेजी) सीधी भर्ती परीक्षा-2025
   221
   जनवरी


   राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-IIII) (हिन्दी) सीधी भर्ती परीक्षा-2025
   174
   जनवरी


   राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-I) (संस्कृत) सीधी भर्ती परीक्षा-2025
   187
   जनवरी


   राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-II) (संस्कृत) सीधी भर्ती परीक्षा-2025
   389
   जनवरी


   शिक्षा विभाग (विभिन्न पद)
   10000
   जनवरी-मार्च


   सहायक विद्युत निरीक्षक भर्ती-2025
   09
   फरवरी


   कनिष्ठ रसायनज्ञ भर्ती-2025
   13
   फरवरी


   आयुष मिशन के विभिन्न पद
   1548
   फरवरी


   सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती-2024 (मुख्य परीक्षा)
   1014
   मार्च


   उप निरीक्षक पुलिस परीक्षा-2025
   1015
   अप्रैल


   कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा
   1100
   अप्रैल


   पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती-2025
   1100
   अप्रैल


   सहायक कृषि अभियंता भर्ती-2025
   281
   अप्रैल


   प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा (भूगोल)
   136
   मई


   प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा (विज्ञान)
   668
   मई


   व्याख्याता, व्याखाता कृषि एंव कोच संयुक्त भर्ती-2025 (माध्यमिक शिक्षा)
   3725
   मई-जून


   राजस्थान राज्य एंव अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त) परीक्षा
   500
   मई


   महिला पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा
   72
   जून


   वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा
   259
   जून


   कॉन्स्टेबल परीक्षा
   4000
   जून-जुलाई


   लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक सीधी भर्ती परीक्षा
   10644
   जुलाई


   कनिष्ठ विधि अधिकारी भर्ती-2025 (माध्यमिक शिक्षा)
   6500
   जुलाई


   कनिष्ठ विधि अधिकारी भर्ती-2025
   12
   जुलाई


   जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (विभिन्न पद)
   3000
   जुलाई-अगस्त


   वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा
   322
   अगस्त


   बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा
   2214
   अगस्त


   सांख्यिकी अधिकारी भर्ती-2025
   113
   अगस्त


   शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा
   1079
   सितंबर


   निरीक्षक कारखाना एंव बायलर्स भर्ती-2025
   12
   सितंबर


   निरीक्षक कारखाना (रसायन) भर्ती-2025
   01
   सितंबर


   सहायक निदेशक एंव वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती-2025
   09
   अक्टूबर


   सफाई कर्मचारी भर्ती
   24793
   अक्टूबर


   विविध पद
   6000
   अक्टूबर-दिसंबर


   ऊर्जा विभाग (विभिन्न पद)
   2000
   अक्टूबर


   संरक्षण अधिकारी भर्ती-2025
   12
   नवंबर


   कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती
   774
   नवंबर


   संविदा टीचिंग एसोसिएट सीधी भर्ती परीक्षा
   3500
   दिसंबर


   ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा
   3430
   दिसंबर


   चिकित्सा अधिकारी भर्ती
   600
   दिसंबर


   नर्सिंग एंव पैरा मेडिकल भर्ती
   2000
   दिसंबर



CMO राजस्थान की ओर से किया गया ट्वीट

एग्जाम कैलेंडर राजस्थान सीएमओ के X अकाउंट पर जारी किया गया है। ट्वीट में दी गई जानकारी के मुताबिक “मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के भरपूर अवसर उपलब्ध करवा रही है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री जी ने सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में वर्ष 2026 के भर्ती परीक्षा कैलेंडर का विमोचन किया। इस कैलेंडर में वर्ष 2026 में प्रस्तावित 1 लाख से अधिक पदों पर भर्ती परीक्षाओं का उल्लेख है।“

यह भी पढ़ें- बिहार फैक्ट्री इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, पात्रता एप्लीकेशन प्रॉसेस सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक
Pages: [1]
View full version: Rajasthan Exam Calendar 2026: राजस्थान में 1 लाख से अधिक पदों पर नौकरी का एलान, 44 भर्तियों के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com