ब्रिटिश मौलाना गिरफ्तारी से बचने के लिए देश छोड़कर भागा, ठिकाना पता लगाने में जुटी हैं खुफिया एजेंसियां
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/13/article/image/C-208-1-GKP1021-472998-1768298992930-1768299005153.jpgजागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त दुधारा थाना क्षेत्र के देवरिया लाल गांव के मूल निवासी ब्रिटिश मौलाना शमसुल हुदा खान के बारे में कोतवाली पुलिस बता रही है कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए देश छोड़कर भाग गया है। उसने किस देश में शरण ली है,इसके बारे में पुलिस को जानकारी नहीं है। यह बताया जा रहा है कि इसके बारे में जानकारी जुटाने के लिए खुफिया एजेंसियां लगी हैं। जल्द उसका ठिकाना पता चल सकता है।
इस मौलाना की तलाश में स्पेशल आपरेशन ग्रुप(एसओजी)के अलावा कोतवाली खलीलाबाद थाने की दो कुल तीन टीमें लगी हैं। सर्विलांस सेल व गैर जनपदों की पुलिस की भी मदद ली जा रही है। उसका लोकेशन नहीं मिल रहा है।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी(डीएमओ) प्रवीण कुमार मिश्रा की तहरीर पर कोतवाली खलीलाबाद थाने में दो नवंबर 2025 की रात छल व विदेशी मुद्रा अधिनियम आदि धारा में मुकदमा दर्ज किया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए देश छोड़कर भाग गया है।
वह किस देश में शरण लिया हुआ है,इसका पता नहीं चल रहा है। खुफिया एजेंसियां पता लगाने में जुटी है। उसके दुधारा थाना क्षेत्र के देवरिया लाल गांव स्थित घर में कई माह से ताला लटका हुआ है। वहां पर परिवार के सदस्य नहीं हैं। उसके व उसके परिवार के सदस्यों के बारे में गांव के लोग कुछ भी नहीं बता रहे हैं।
इंग्लैंड की नागरिकता हासिल करने वाले इस मौलाना की तलाश जारी है। जम्मू कश्मीर के व कई अन्य संगठनों के संपर्क में रहने वाले इस मौलाना की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े राज खुलेंगे। उनके संरक्षणदाताओं का नाम सामने आएगा। यह पता चलेगा कि वह किसके इशारे पर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त था।
ब्रिटिश मौलाना देश में नहीं है। वह बाहर किसी देश में शरण लिया हुआ है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसने किस देश में शरण लिया है।खुफिया एजेंसियां पता लगाने में जुटी हैं।
- संदीप कुमार मीना-एसपी।
यह भी पढ़ें- ब्रिटिश मौलाना के मदरसे की 123 छात्राएं कौन? इसका पता नहीं, बढ़ेगी मुश्किलें
Pages:
[1]