Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

अमेरिका ने 2025 में एक लाख से अधिक वीजा किए रद, 8000 छात्र वीजा भी शामिल

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/13/article/image/VISA-1768322590298.jpg

अमेरिका ने रद किए एक लाख वीजा।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में आपराधिक गतिविधि का हवाला देकर आप्रवासियों के खिलाफ की गई व्यापक कार्रवाई के तहत 2025 में 8,000 छात्र वीजा समेत एक लाख से अधिक वीजा रद कर दिए गए। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट में कहा- \“अमेरिका को सुरक्षित बनाने के लिए हम इन ठगों को प्रत्यर्पित करते रहेंगे।\“

पोस्ट में कहा गया - \“अमेरिका में आपराधिक गतिविधियों के लिए कानून की धज्जियां उड़ाने वालों पर कार्रवाई करते हुए विदेश मंत्रालय ने 8,000 छात्र वीजा और 2,500 विशेष वीजा समेत 1,00,000 वीजा रद कर दिए हैं।\“

विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता टामी पिगाट ने कहा कि एक साल से भी कम समय में ट्रंप प्रशासन ने एक लाख से अधिक वीजा रद किए हैं। उन्होंने कहा कि इनमें हमला, चोरी और शराब पीकर गाड़ी चलाने जैसे अपराधों में आरोपित या दोषी हजारों विदेशी नागरिकों के वीजा शामिल हैं।

फॉक्स न्यूज की खबर के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल के अंतिम वर्ष यानी 2024 में 40 हजार वीजा रद किए गए थे, जिसकी तुलना में 2025 में दोगुने से भी अधिक वीजा रद किए गए। खबर में कहा गया है कि 2025 में जिन लोगों के वीजा रद किए गए, उनमें से ज्यादातर कारोबारी और पर्यटक थे, जो वीजा की अवधि से ज्यादा समय तक देश में ठहरे थे।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
Pages: [1]
View full version: अमेरिका ने 2025 में एक लाख से अधिक वीजा किए रद, 8000 छात्र वीजा भी शामिल

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com