LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट इस देश का, रैंकिंग हुई जारी; भारत को मिला ये स्थान; पाकिस्तान कितना नीचे?

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/14/article/image/Passport-1768385748258.jpg

दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट इस देश का, रैंकिंग हुई जारी; भारत को मिला ये स्थान; पाकिस्तान कितना नीचे?



नई दिल्ली। अगर आपने कभी सोचा है कि आपका पासपोर्ट बिना वीजा के झंझट के आपको कितनी दूर ले जा सकता है, तो लेटेस्ट हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 (Henley Passport Index 2026) में इसके जवाब हैं। दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की रैंकिंग जारी हो चुकी है। इस बार भारत के लिए इसमें अच्छी खबर है। वहीं, पड़ोसी पाकिस्तान का नंबर भारत से पीछे है।

आइए जानते हैं कि 2026 में किस देश का पासपोर्ट सबसे मजबूत है और इस Henley Passport Index में भारत की रैंकिंग क्या है, और अगर आप भारतीय है तो कितने देशों की यात्रा बिना वीजा के कर सकते हैं?
इस देश का पासपोर्ट है सबसे शक्तिशाली?

लगातार दूसरे साल, सिंगापुर ने दुनिया के “सबसे पावरफुल“ पासपोर्ट का टाइटल बरकरार रखा है। पिछले साल भी सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट था।

सिंगापुर के लोग अपना पासपोर्ट लेकर बिना वीजा के 192 देशों की यात्रा कर सकते हैं। दूसरी तरफ, अफगानिस्तान एक बार फिर आखिरी नंबर पर है, जिसके पासपोर्ट होल्डर बिना पहले से वीजा के सिर्फ 24 जगहों पर यात्रा कर सकते हैं।

जापान और दक्षिण कोरिया 188 देशों तक पहुंच प्रदान करके दूसरे स्थान पर हैं। डेनमार्क, लक्जमबर्ग, स्पेन, स्वीडन और स्विट्जरलैंड 186 डेस्टिनेशन के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आयरलैंड, नीदरलैंड और नॉर्वे 185 डेस्टिनेशन के साथ चौथे स्थान पर हैं।

हंगरी, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया और UAE टॉप 5 में शामिल हैं, जो 184 देशों तक पहुंच प्रदान करते हैं।
Passport Ranking: भारत का पासपोर्ट कितना मजबूत?

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में भारत अल्जीरिया के साथ 80वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत के नागरिक पासपोर्ट के जरिए 55 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।

2025 में, भारत पांच पायदान नीचे गिरकर 85वें स्थान पर आ गया था। पिछले साल के 85वें स्थान से यह उछाल डिप्लोमैटिक पहुंच में धीरे-धीरे हो रही प्रगति और बढ़ती इंटरनेशनल ट्रैवल एक्सेस को दिखाता है।
पाकिस्तान का पासपोर्ट कितना मजबूत?

पड़ोसी पाकिस्तान थोड़ा ऊपर आकर 98वें स्थान पर पहुंच गया है, लेकिन सिर्फ 31 देशों में एंट्री मिलने के कारण यह यमन, इराक, सीरिया और अफगानिस्तान के साथ नीचे ही बना हुआ है। यानी पाकिस्तान के लोग 31 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।
UAE पासपोर्ट को टॉप 5 में मिली जगह

UAE पासपोर्ट ने एक ऐतिहासिक छलांग लगाई है, और पांच पायदान ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यह बढ़ोतरी लगातार डिप्लोमैटिक बातचीत और वीजा नियमों में ढील को दिखाती है, जिससे इसने न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, UK, कनाडा, आइसलैंड और अमेरिका जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है। UAE के नागरिक बिना वीजा के 184 देशों की यात्रा कर सकते हैं।
Pages: [1]
View full version: दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट इस देश का, रैंकिंग हुई जारी; भारत को मिला ये स्थान; पाकिस्तान कितना नीचे?

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com