बिहार में हाजीपुर और दानापुर की हवा सबसे खराब, 8 शहरों में AQI संतोषजनक
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/15/article/image/Bihar-AQI-Level-1768431047377.webpसांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, पटना। प्रदूषण के आंकड़े में बुधवार को आंशिक सुधार हुआ। हालांकि पटना सहित 11 शहरों में मध्यम स्तर का प्रदूषण दर्ज किया गया। राजधानी के दानापुर की हवा सबसे प्रदूषित रही। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 177 एवं गांधी मैदान का 140, समनपुरा का 119 एवं पटना सिटी शिकारपुर का 105 एक्यूआइ दर्ज किया गया।
राज्य में हाजीपुर की हवा सबसे खराब रही। यहां का एक्यूआइ 180 दर्ज किया गया। राज्य के आठ शहरों बिहारशरीफ, आरा, किशनगंज, छपरा, गयाजी, भागलपुर, राजगीर एवं सासाराम की हवा संतोष जनक रही। हवा में नमी के कारण वायुमंडल की निचली सतह पर धूलकण जमा होने के कारण राज्य की हवा प्रदूषित हो रही है।
वाहनों की गतिविधियां अधिक होने के साथ इससे निकलने वाले धुएं से पीएम 2.5 मानक से अधिक दर्ज किया गया। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अनुसार सर्द दिनों में तापमान में गिरावट आने के साथ हवा के घनत्व में वृद्धि होती है। कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर घटता-बढ़ता रहता है।
प्रदेश की भौगोलिक संरचना के आधार पर शहर की वायु गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। मिट्टी ठोस नहीं होने के कारण हवा में धूलकण की मात्रा अधिक होती है। अलग-अलग जगहों पर निर्माण कार्य के कारण भी हवा का स्तर खराब होता है।
यहां की हवा रही संतोषजनक
शहर AQI
बिहारशरीफ
98
भागलपुर
93
गयाजी
89
राजगीर
87
छपरा
86
आरा
66
सासाराम
65
किशनगंज
57
मध्यम प्रदूषित वाले शहर
शहर AQI
हाजीपुर
180
सहरसा
150
पटना
130
सिवान
126
मुंगेर
120
बेतिया
116
मोतिहारी
108
कटिहार
107
समस्तीपुर
105
मुजफ्फरपुर
104
औरंगाबाद
102
बिहारशरीफ
98
भागलपुर
93
गयाजी
89
राजगीर
87
छपरा
86
आरा
66
सासाराम
65
किशनगंज
57
वायु गुणवत्ता की श्रेणी
AQI मान श्रेणी
0 – 50
अच्छा
51 – 100
संतोषजनक
101 – 200
मध्यम प्रदूषित
201 – 300
खराब
301 – 400
बहुत खराब
401 – 450
गंभीर
Pages:
[1]